Last Updated:
Rajasthan Congress Dispute: राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी खींचतान की चर्चा शुरू हो गई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन पर दूदू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में डोटासरा की मौजूदगी के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के बीच तकरार और हंगामा दिखाई दे रहा है. एक युवक द्वारा डोटासरा की कार का शीशा तोड़ने की कोशिश किए जाने का दावा भी किया जा रहा है. कार्यक्रम के मंच पर पहुंचने के बाद डोटासरा हंगामा कर रहे युवक पर नाराज हो गए और उसे बैठने के लिए कहा. दूदू में कांग्रेस नेता बाबूलाल नागर का भी राजनीतिक प्रभाव है. नागर ने डोटासरा का स्वागत किया और जन्मदिन के पोस्टर भी लगाए. इसके बावजूद कार्यक्रम में हुए विवाद ने कांग्रेस की स्थानीय राजनीति और नेताओं के बीच खींचतान को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन पर दूदू में आयोजित कार्यक्रम में हंगामा
जयपुर. राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के मौके पर दूदू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में डोटासरा की मौजूदगी के दौरान दो पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी और हंगामा होता दिखाई दे रहा है. इसी दौरान एक युवक द्वारा डोटासरा की कार का शीशा तोड़ने की कोशिश किए जाने का दावा भी किया जा रहा है.
दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का 1 अक्टूबर को जन्मदिन था. इस मौके पर प्रदेशभर में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए. दूदू में भी डोटासरा के स्वागत और जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया था. डोटासरा जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, वहां कार्यकर्ताओं के बीच चल रही तकरार ने माहौल गरमा दिया. वायरल वीडियो में डोटासरा मंच पर पहुंचने के बाद हंगामे को लेकर नाराज नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह हंगामा कर रहे एक युवक की ओर इशारा करते हुए उसे शांत रहने के लिए कहते दिखाई देते हैं.
कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान को लेकर बहस तेज
डोटासरा ने युवक को संबोधित करते हुए कहा, “मिस्टर कमलेश, तुम बड़ा आदमी नहीं, बैठ जा.” इस दौरान उनके तेवर काफी सख्त नजर आए. मंच से प्रदेश अध्यक्ष की इस नाराजगी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. दूदू की इस घटना ने कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है. दूदू में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बाबूलाल नागर का भी प्रभाव रहा है. नागर को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी नेताओं में गिना जाता रहा है. हालांकि इस कार्यक्रम में बाबूलाल नागर की ओर से डोटासरा का स्वागत किए जाने और उनके जन्मदिन को लेकर पोस्टर लगाए जाने की बात भी सामने आई है.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुए विवाद को लेकर अलग-अलग चर्चाएं