Irani Cup: जम्मू-कश्मीर के खिलाफ संकट में रेस्ट ऑफ इंडिया, दूसरी पारी में भी खराब शुरुआत

Irani Cup: जम्मू-कश्मीर के खिलाफ संकट में रेस्ट ऑफ इंडिया, दूसरी पारी में भी खराब शुरुआत


होमखेलक्रिकेट

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ संकट में रेस्ट ऑफ इंडिया, दूसरी पारी में भी खराब शुरुआत

Last Updated:

ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर और रेस्ट ऑफ इंडिया इलेवन के बीच मुकाबला रोमांचक हो गया है. रेस्ट इंडिया की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 237 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम ने 278 रन बनाकर महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी. इसके बाद अब अपनी दूसरी पारी में भी रेस्ट ऑफ इंडिया ने शुरुआती विकेट गंवा दिए हैं.

Zoom

ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू-कश्मीर के बीच मुकाबला (फोटो-X/@basiitzargar)

नई दिल्ली: रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू-कश्मीर के बीच ईरानी ट्रॉफी का मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. पहली पारी में सस्ते में निपटने के बाद रेस्ट ऑफ इंडिया ने गेंदबाजों ने दमदार खेल दिखाते हुए जम्मू-कश्मीर को 278 रन के स्कोर पर रोक दिया. इसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए. टीम के लिए गेंदबाजी में मुकेश चौधरी ने 78 रन देकर अपना पंजा खोला.

रेस्ट ऑफ इंडिया ने दूसरी पारी में शिखर मोहन (02) का विकेट जल्दी गंवा दिया जिससे वह जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अब भी 17 रन से पीछे चल रही है. तेज गेंदबाजों के दबदबे वाले मुकाबले में जम्मू कश्मीर ने पहली पारी के आधार पर 41 रन की बढ़त हासिल की थी. पहले दिन के खेल में रेस्ट ऑफ इंडिया के 237 रन पर ऑल आउट होने के बाद घरेलू टीम के बल्लेबाजों को भी विपक्षी तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा.

जम्मू-कश्मीर की भी बल्लेबाजी में हुई थी खराब शुरुआत

जम्मू-कश्मीर ने पहले दिन दिन स्टंप तक पहले सात ओवर में ही दो विकेट गंवा दिए थे. दूसरे दिन टीम 278 रन पर ऑल आउट हो गई. उसके लिए कप्तान पारस डोगरा ने 75 रन, अब्दुल समद ने 57 रन और नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले लोन नासिर मुजफ्फर ने 64 रन का योगदान दिया.

सनत और सुदीप कुमार रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए क्रीज पर

रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाज सनत सांगवान स्टंप तक 10 रन और सुदीप कुमार घरामी 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. वहीं, खेल के तीसरे दिन सबकी नजर कप्तान ऋषभ पंत पर होगी. ऋषभ पंत टीम के लिए पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. खराब शॉट सिलेक्शन के कारण पंत सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. ऐसे में अगर दूसरी पारी में टीम को पटरी पर लौटना है तो पंत को दमदार खेल दिखाना होगा.



Source link