IND A vs AUS A: शम्स मुलानी और यश राठौड़ के आगे बेबस हुए कंगारू गेंदबाज, ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट, सीरीज पर इंडिया ए का कब्जा

IND A vs AUS A: शम्स मुलानी और यश राठौड़ के आगे बेबस हुए कंगारू गेंदबाज, ड्रॉ हुआ दूसरा टेस्ट, सीरीज पर इंडिया ए का कब्जा


होमखेलक्रिकेट

मुलानी-यश राठौड़ के आगे बेबस कंगारू गेंदबाज, सीरीज पर इंडिया ए का कब्जा

Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय टेस्ट मैच के अंतिम दिन यश राठौड़ और शम्स मुलानी की जुझारू बल्लेबाजी से इंडिया ए की टीम ने निर्णायक ड्रॉ खेला. सीरीज के पहले मैच में इंडिया ए ने जीत हासिल की थी. ऐसे में इस ड्रॉ के बावजूद सीरीज मेजबान के नाम रहा. शम्स मुलानी अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दमपर प्लेयर ऑफ सीरीज बने.

Zoom

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा मैच ड्रॉ (फोटो- X/@CApondicherry

नई दिल्ली: यश राठौड़ और शम्स मुलानी की दमदार बल्लेबाजी से इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दूसरा और अंतिम चार दिवसीय मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. इंडिया के लिए यश और शम्स ने आठवें विकेट के लिए जुझारू साझेदारी की. दोनों ने मिलकर खेल के अंतिम दिन 36 ओवर की बल्लेबाजी की, जिससे इंडिया ए की टीम मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही. भारत ए ने पहले मैच में 162 रन की जीत हासिल की थी. इस तरह मेजबान टीम ने 1-0 से सीरीज पर कब्जा किया.

भारत ए की टीम 365 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रात के एक विकेट पर 28 रन से आगे खेलने उतरी. उसने 60.2 ओवर में 199 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे. लेकिन टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 310 रन बनाकर मुकाबला ड्रॉ कराया. राठौड़ (80 रन) और मुलानी (29 रन) को इसका बड़ा श्रेय जाता है जिन्होंने 36 ओवर से कुछ अधिक समय तक टिककर बल्लेबाजी की और 80 रन की भागीदारी करके भारत को संकट से बाहर निकाला.

शम्स मुलानी बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

तेज गेंदबाज लियाम स्कॉट (37 रन देकर पांच विकेट) ने राठौड़ को पगबाधा आउट कर अहम सफलता दिलाई और दो ओवर बाद मुलानी को भी आउट कर दिया. हालांकि, मुलानी इस सीरीज के स्टार प्लेयर साबित हुए हैं. दोनों मैचों में उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. मुलाने ने दो मैचों को मिलाकर बल्लेबाजी में 55 रन बनाए. इसके अलावा अगर गेंदबाजी की बात करें तो उनके खाते में 10 विकेट आए. यही कारण है कि उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

इससे भारत ए की आखिरी विकेट की जोड़ी नचिकेत भूटे (नाबाद 20 रन) और प्रफुल हिंगे को तीन ओवर तक टिके रहना था. इन दोनों ने ऐसा करके टीम को रोमांचक ड्रॉ तक पहुंचाया, लेकिन नाइट वॉचमैन तुषार देशपांडे का भी अहम योगदान रहा जिन्होंने 119 गेंदों पर जुझारू 52 रन बनाए.



Source link