Asian Games 2026: स्वर्णिम जीत में ग्वालियर की बेटी का अहम रोल, इशिका चौधरी ने कैसे किया कमाल?

Asian Games 2026: स्वर्णिम जीत में ग्वालियर की बेटी का अहम रोल, इशिका चौधरी ने कैसे किया कमाल?


Last Updated:

भारतीय खेल जगत के पन्नों में आज का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है. भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और गोल्ड मेडल जीत लिया. भारतीय महिला हॉकी टीम ने कमाल का खेल दिखाया और उनके आगे विरोधी टीमें टिक नहीं पाईं. हॉकी टीम की खिलाड़ी इशिका चौधरी भी अपने खेल से प्रभावित करने में सफल रही. जीत के बाद उनके घर जश्न का माहौल था.

Zoom

इशिका चौधरी ने किया कमाल

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कमाल का खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से शिकस्त दी. भारतीय महिला टीम के लिए गोलकीपर सवित पुनिया ने भी भारत को गोल्ड दिलाने में अहम भूमिका अदा की. गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम ने ग्वालियर की इशिका चौधरी भी शामिल रही हैं. गोल्ड मेडल जीतते ही उनके परिवार में जश्न का माहौल है. मैच में भारत के लिए लालरेमसियामी ने 10वें मिनट में बेहतरीन गोल किया था.

इस स्वर्णिम सफलता के साथ ही भारतीय टीम ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. इस जीत के बूते भारत ने सीधे ओलंपिक खेलों का टिकट (क्वालिफिकेशन) भी पक्का कर लिया है. अब भारतीय बेटियां ओलंपिक के मैदान पर तिरंगा लहराने को तैयार हैं.

ग्वालियर की बेटी इशिका का चमकदार प्रदर्शन
इस ऐतिहासिक खिताबी सफर में ग्वालियर की होनहार खिलाड़ी इशिका चौधरी की भूमिका बेहद खास रही. पूरे टूर्नामेंट और विशेषकर फाइनल मुकाबले में इशिका ने अपने डिफेंसिव स्किल और सूझबूझ भरे खेल से प्रतिद्वंद्वी टीम के हमलों को नाकाम किया. मैदान पर उनका जुझारूपन और शानदार तालमेल जीत की सबसे बड़ी कड़ियों में से एक साबित हुआ.

पूरे इलाके में बजे ढोल
जैसे ही फाइनल मुकाबले में जीत की अंतिम सीटी बजी, ग्वालियर में जश्न की लहर दौड़ गई. इशिका के घर पर सुबह से ही सांसें थाम देने वाला रोमांच बना हुआ था, जो जीत के साथ ही आतिशबाजी और नारों में बदल गया. इशिका के परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया. पूरे इलाके में ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते-गाते नजर आए.

इशिका की कामयाबी पर कोच और परिजनों ने जताई खुशी
कोच अविनाश भटनागर ने कहा कि 44 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीता है. ग्वालियर की बेटी इशिका चौधरी शामिल थे. पूरे टूर्नामेंट में पूरी टीम और इशिका ने बहुत ही अच्छा खेल दिखाया. पूरे मध्य प्रदेश और पूरे ग्वालियर को इन पर गर्व है.

भाई आकाश चौधरी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही अच्छा रहा है. हम बहुत ही खुश हैं. हमारी बहन ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है और हम बहुत ही अच्छा महसूस कर रहे हैं.

मौसी गायत्री चौधरी ने कहा कि आज तो सभी खुश हैं. आज हमें डबल खुशी है. गोल्ड भी मिल गया है और ओलंपिक का टिकट भी मिल गया है. इशिका के साथ जितने भी कोच जुड़ते गए हैं. उन्होंने उसे बहुत ही अच्छे से सिखाया है और आगे बढ़ाया है. वह शुरू से ही काफी मेहनती थी और उसने अपनी लगन से यह सफलता हासिल की है.



Source link