Last Updated:
Himachal Hamirpur Bridge Collapse News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में हथली खड्ड पर निर्माणाधीन लोहे के पुल का एक हिस्सा टूट गया औक हादसे में दो मजदूर घायल हुए और पांच फंसे हैं. बचाव अभियान जारी है. शिमला कांगड़ा के लिए फोरलेन का काम चल रहा है.
हमीरपुर जिले में कोली-नादौल के बीच फोरलेन बन रहा है और इसी में लोहे का पुल भी बनाया जा रहा था.
हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में जिले में हादसा हुआ है. शुक्रवार को यहां पर मसियाना में हथली खड्ड पर बन रहा निर्माणाधीन लोहे के पुल का एक हिस्सा टूट गया औऱ यहां पर दो लोग घायल हो गए. घटना के बाद पांच मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए कोशिश जारी है.
जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले में कोहली-नादौन के बीच फोरलेन बन रहा है और इसी में लोहे का पुल भी बनाया जा रहा था. इस दौरान शुक्रवार दोपहर को मजदूर निर्माणाधीन पुल पर काम कर रहे थे कि अचानक 2:00 बजे पुल का एक हिस्सा टूट गया और दो मजदूर घायल हो गए. बताया जा रहा है कि अब भी पांच लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है. दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं और मौके पर मशीनरी के जरिये भी बचाव अभियान चल रहा है.
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल ले गई है. इसमें एक मजदूर की हालत ज्यादा गंभीर है. एंबुलेंस के जरिये हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है.
पुल टूटने से दो लोग नीचे गिर गए थे, जिन्हें निकाल लिया गया है.
गौर रहे कि शिमला-कांगड़ा के बीच फोरलेन बन रहा है और चीलबहाल कोहली बायपास पर मस्सियाना में निर्माणाधीन की यह घटना है.