समृद्धि एक्‍सप्रेसवे पर ट्रक-ट्रैक्‍टर में टक्‍कर, भीषण हादसे में 5 की मौत – samruddhi expressway fatal road accident truck tractor collide 5 dead

समृद्धि एक्‍सप्रेसवे पर ट्रक-ट्रैक्‍टर में टक्‍कर, भीषण हादसे में 5 की मौत – samruddhi expressway fatal road accident truck tractor collide 5 dead


Last Updated:

Samruddhi Expressway Accident: महाराष्‍ट्र का समृद्धि एक्‍सप्रेसवे प्रदेश का सबसे लंबा एक्‍सप्रेसवे है. 701 किलोमीटर लंबा यह एक्‍सप्रेसवे मुंबई को सीधे नागपुर से जोड़ता है. इसके बनने से प्रदेश के दो बड़े कमर्शियल शहरों तक पहुंचना काफी आसान हो गया है.

Zoom

महाराष्‍ट्र के समृद्धि एक्‍सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई.

Samruddhi Expressway Accident: महाराष्‍ट्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है. समृद्धि एक्‍सप्रेसवे पर ट्रक और ट्रैक्‍टर की टक्‍कर में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 21 अन्‍य लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के अमरावती के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के समय ट्रैक्टर में सवार लोग दुर्गा प्रतिमा लेकर अपने गांव जा रहे थे, जहां उन्हें नवरात्रि के अवसर पर प्रतिमा स्थापित करनी थी. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी. छानबीन के बाद ही सही वजह सामने आ सकेगी.

कुछ दिनों पहले भी समृद्धि एक्‍सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ था. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर तालुका में समृद्धि महामार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था. एक्‍सप्रेसवे पर चैनल नंबर 481 के पास दो तेज रफ्तार कंटेनर आपस में जोरदार तरीके से टकरा गए. इस भीषण हादसे के बाद एक कंटेनर में लदे भारी मात्रा में टमाटर सड़क पर बिखर गए थे, जिससे एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था. टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें भरे टमाटर हाईवे की मुख्य लेन पर फैल गए. सड़क पर टमाटर बिखर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हादसों का खतरा बढ़ गया, जिसके चलते दोनों ओर से आ रहे वाहनों को रोक-रोककर निकाला गया. इस वजह से समृद्धि महामार्ग पर कुछ समय के लिए गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थीं.

समृद्धि एक्‍सप्रेसवे पर लुटेरों का साया

महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग पर लूटपाट की लगातार घटनाएं सामने आ रही थीं. इसके बाद नासिक ग्रामीण पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी. एक्सप्रेसवे पर करीब 90 मिनट के भीतर लूटपाट की तीन घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की है. तीन दिन तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद 50 सदस्यीय पुलिस टीम ने गिरोह के 12 कथित सदस्यों में से 6 को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों पर लूटपाट के लिए खतरनाक तरीका अपनाने का आरोप है. वे एक्सप्रेसवे पर नुकीली कीलें और धातु के टुकड़े बिखेर देते थे, जिससे वाहनों के टायर पंचर हो जाते थे. इसके बाद रुकने वाले वाहन चालकों को निशाना बनाते थे. एक घटना में 11-12 हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार को घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की छड़ों से हमला किया तथा बच्चों को कार से बाहर खींचने की कोशिश की थी.

701 किलोमीटर लंबा एक्‍सप्रेसवे

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे (जिसे समृद्धि महामार्ग आधिकारिक नाम: हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग) और महाराष्ट्र एक्सप्रेसवे-2 (एमई-2) के नाम से भी जाना जाता है, महाराष्ट्र में स्थित 701 किलोमीटर लंबा, 6 लेन वाला एक्सप्रेसवे है. इसे जरूरत पड़ने पर 8 लेन तक चौड़ा किया जा सकता है. यह एक्सप्रेसवे यातायात के नियंत्रित प्रवेश और निकास की सुविधा से युक्त है और फिलहाल चालू है. यह एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र के दो प्रमुख शहरों मुंबई और नागपुर को जोड़ता है. मुंबई राज्य के पश्चिमी हिस्से में स्थित है, जबकि नागपुर पूर्वी हिस्से में है. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से मुंबई और नागपुर के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग आठ घंटे रह गया है. बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिला है. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के बाद समृद्धि महामार्ग महाराष्ट्र का दूसरा एक्सप्रेसवे है. यह राज्य का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे भी है.



Source link