‘ललन बाबू के क्षेत्र का मामला है, वही देखेंगे’, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर बोले संजय झा

‘ललन बाबू के क्षेत्र का मामला है, वही देखेंगे’, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर बोले संजय झा


Last Updated:

Bihar MLC Chunav : पटना स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने प्रतिक्रिया दी है. संजय झा ने कहा कि यह मामला केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के क्षेत्र से जुड़ा है और पार्टी ने उनसे इस मामले में बातचीत कर समाधान निकालने को कहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पटना स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने प्रतिक्रिया दी है. (फाइल फोटो)

पटना. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच जारी विवाद पर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने प्रतिक्रिया दी है. संजय झा ने कहा कि यह मामला पार्टी के संज्ञान में है और चूंकि यह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, इसलिए पार्टी ने उन्हें इस मामले को देखने की जिम्मेदारी दी है. ललन बाबू से मेरी भी बात हुई है, उनसे पार्टी ने आग्रह किया कि इस मामले को लेकर बीच का रास्ता निकालें.

‘ललन बाबू के क्षेत्र का मामला है, वही देखेंगे’

संजय झा ने कहा कि पार्टी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाने के लिए कहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत के जरिए इस विवाद का रास्ता निकल जाएगा. संजय झा के मुताबिक, मोकामा विधायक अनंत सिंह का भी विधानसभा चुनाव से जुड़ा अपना मुद्दा है, जिसे ध्यान में रखते हुए ललन सिंह से बातचीत कर समाधान निकालने को कहा गया है.

नीरज के खिलाफ अनंत सिंह ने खोला मोर्चा

दरअसल, पटना स्नातक सीट से जेडीयू ने मौजूदा एमएलसी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर विरोध का ऐलान किया है. अनंत सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह को समर्थन देने की बात भी कही है.

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद को लेकर दोनों नेताओं की ओर से पहले भी सार्वजनिक बयान सामने आ चुके हैं. अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर अपने विधानसभा चुनाव के दौरान विरोध करने का आरोप लगाया है, जबकि नीरज कुमार ने भी उनके आरोपों पर जवाब दिया है. अब संजय झा के बयान के बाद इस विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी ललन सिंह को दिए जाने की बात सामने आई है. पार्टी की ओर से बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है.



Source link