न कोई दवा, न कोई इलाज! 107 साल की दादी अल्ला पालि ने बताया लंबी उम्र का सीधा-सादा राज

न कोई दवा, न कोई इलाज! 107 साल की दादी अल्ला पालि ने बताया लंबी उम्र का सीधा-सादा राज


Last Updated:

107 Year Old Dadi Alla Pali Lifestyle: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 107 साल की दादी अल्ला पालि अपनी लंबी उम्र का श्रेय सादे और अच्छे खान-पान को देती हैं. उन्होंने बताया कि जीवनभर अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखा और घर का बना सामान्य भोजन करने को प्राथमिकता दी.

107 Year Old Dadi Alla Pali Lifestyle: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 107 साल की बुजुर्ग दादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं. परिवार के अनुसार दादी जिले की सबसे अधिक उम्र की जीवित महिलाओं में शामिल हैं. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनके चेहरे पर मुस्कान और परिवार के बीच रहने की खुशी साफ नजर आती है. दादी अपनी लंबी उम्र का श्रेय किसी विशेष दवा या इलाज को नहीं बल्कि सादा और अच्छा खान-पान रखने की आदत को देती हैं.

बुजुर्ग महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को 107 साल की अल्ला पालि ने बताया कि उन्होंने कभी पढ़ाई-लिखाई नहीं की लेकिन जीवनभर अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखा. उनका मानना है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन में सादगी और नियमितता जरूरी है. उन्होंने हमेशा घर का बना सामान्य भोजन करने को प्राथमिकता दी और खान-पान में लापरवाही से बचती रहीं. यही आदत उनके अनुसार आज 107 साल की उम्र में भी उन्हें परिवार के बीच खुश रहने की ताकत देती है. दादी की जिंदगी कई पीढ़ियों को जोड़ने वाली कहानी भी है. परिवार के बच्चे और बड़े सभी उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं. परिवार के सदस्य बताते हैं कि दादी घर में मौजूद रहें तो पूरा परिवार एक साथ जुड़ा हुआ महसूस करता है. उनकी पुरानी यादें और जीवन के अनुभव परिवार के लिए किसी विरासत से कम नहीं हैं.

पांच पीढ़ियों को देख चुकी हैं दादी
107 साल की उम्र में भी दादी अपने वैवाहिक जीवन को याद करते हुए खुशी जाहिर करती हैं. वह कहती हैं कि आज भी सुहागन होने की खुशी उनके लिए खास है. उनके चेहरे पर इस बात की खुशी साफ दिखाई देती है. परिवार के लोग दादी की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन को लेकर बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि दादी ने सादा जीवन जिया और खान-पान पर ध्यान दिया. हालांकि, लंबी उम्र के पीछे कई व्यक्तिगत और स्वास्थ्य संबंधी कारण हो सकते हैं. लेकिन दादी के लिए उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मंत्र है भोजन, संतोष और परिवार के साथ खुश रहना. 107 साल की उम्र में भी उनका उत्साह आज की पीढ़ी के लिए एक प्रेरक कहानी बन गया है.



Source link