Last Updated:
Jharkhand News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को अपनी मां रूपी सोरेन का हालचाल जानने रांची के हिल व्यू अस्पताल पहुंचे. रूपी सोरेन पिछले करीब 14 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और परिजनों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति और इलाज की जानकारी ली. इस दौरान हेमंत सोरेन का अलग अंदाज देखने को मिला. हेमंत सोरेन बड़े सुरक्षा काफिले के बजाय सिर्फ एक गाड़ी से अस्पताल पहुंचे.
हेमंत सोरेन बड़े सुरक्षा काफिले के बजाय सिर्फ एक गाड़ी से अस्पताल पहुंचे.
रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को अपनी मां रूपी सोरेन का हालचाल जानने हिल व्यू अस्पताल पहुंचे. मुख्यमंत्री की मां पिछले करीब 14 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. हेमंत सोरेन ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों और परिजनों से उनकी तबीयत की जानकारी ली.
खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचने के दौरान बेहद सादगी के साथ नजर आए. वह बिना किसी विशेष सुरक्षा काफिले के सिर्फ एक गाड़ी से हिल व्यू अस्पताल पहुंचे. मुख्यमंत्री के इस तरह अस्पताल पहुंचने का वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं.
मां की तबीयत जानने पहुंचे सीएम
जानकारी के मुताबिक, रूपी सोरेन पिछले करीब दो सप्ताह से हिल व्यू अस्पताल में इलाजरत हैं. उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचे. उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर मां के इलाज और स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली.
बिना काफिले के पहुंचे हेमंत सोरेन
आमतौर पर मुख्यमंत्री के किसी कार्यक्रम या दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों का काफिला नजर आता है. लेकिन इस बार हेमंत सोरेन सिर्फ एक गाड़ी से अस्पताल पहुंचे. उनके साथ किसी बड़े सुरक्षा काफिले के नहीं होने की तस्वीरें चर्चा में हैं. हालांकि, अस्पताल परिसर में मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर स्थानीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्था मौजूद रही.
मुख्यमंत्री का यह दौरा किसी आधिकारिक कार्यक्रम के तहत नहीं था. वह अपनी मां से मिलने और उनका स्वास्थ्य जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. मां से मुलाकात और डॉक्टरों से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री अस्पताल से रवाना हो गए.