जीजा ने दिया केले का बीज, साले ने खड़ा कर दिया करोड़ों का कारोबार; अब हो रही लाखों में कमाई

जीजा ने दिया केले का बीज, साले ने खड़ा कर दिया करोड़ों का कारोबार; अब हो रही लाखों में कमाई


होमताजा खबरकृषि

केले की खेती ने बदली तकदीर, मजदूर से बना किसान, अब दूसरों को दे रहा काम

Last Updated:

Banana Farming: बुरहानपुर के श्रीराम महाजन ने अपने जीजा की प्रेरणा से 15 एकड़ में मिक्स खेती का कारोबार खड़ा किया है और अच्छी कमाई कर रहे हैं. कभी दूसरों के खेतों में मजदूरी करने वाले श्रीराम आज कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं.

Banana Farming: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के सारोला गांव के किसान श्रीराम महाजन की कहानी उन किसानों के लिए प्रेरणा है. जो सीमित संसाधनों के बावजूद खेती में आगे बढ़ने का सपना देखते हैं. कभी दूसरों के खेतों में मजदूरी करने वाले श्रीराम आज खुद 15 एकड़ जमीन पर खेती कर रहे हैं और कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं. श्रीराम बताते हैं कि खेती की शुरुआत का श्रेय वह अपने जीजा को देते हैं. उनके जीजा ने अपने खेत से निकलने वाला केले का बीज उन्हें दिया और खेती करने के लिए प्रेरित किया. श्रीराम ने हिम्मत जुटाकर शुरुआत में करीब चार एकड़ जमीन में केले की फसल लगाई. पहले ही साल फसल से अच्छा फायदा हुआ. इस मुनाफे ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्होंने खेती को ही अपना व्यवसाय बनाने का फैसला किया. आज उनके यहां पर 15 एकड़ खेती है जो अच्छी कमाई कर रहे है उनके जीजा से उनको खेती की प्रेरणा मिली.

किसान ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को किसान श्री राम बताते हैं कि धीरे-धीरे अपनी खेती का रकबा बढ़ाया. आज उनके पास करीब 15 एकड़ जमीन है जिसमें वे केले के साथ अलग-अलग फसलों की खेती कर रहे हैं. उनका कहना है कि खेती में केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि सही प्रबंधन और बाजार तक पहुंच भी बेहद जरूरी है. श्रीराम के खेत में तैयार होने वाला केला स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं है. बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों तक भी पहुंचता है. इससे उन्हें अपनी मेहनत का बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद रहती है. खास बात यह है कि श्रीराम अकेले खेती नहीं करते. उनके खेत में मौसम और काम की जरूरत के अनुसार करीब 10 से 15 लोगों को रोजगार मिलता है. खेत की तैयारी से लेकर फसल की देखरेख और कटाई तक कई लोगों को काम मिलता है.

कभी दूसरों के यहां करते थे खेती
श्रीराम कहते हैं कि कभी वह दूसरों के खेतों में काम करते थे. लेकिन आज उनकी अपनी खेती है. उनका लक्ष्य आने वाले समय में खेती का विस्तार करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देना है. उनकी कहानी बताती है कि सही मार्गदर्शन मेहनत और हिम्मत के साथ खेती को भी एक सफल व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ाया जा सकता है.



Source link