उधमपुर: सुबह से हो गई रात, पर बिजली के टॉवर से नहीं उतरा शख्‍स, पुलिस को भी आया पसीना

उधमपुर: सुबह से हो गई रात, पर बिजली के टॉवर से नहीं उतरा शख्‍स, पुलिस को भी आया पसीना


Last Updated:

उधमपुर में एक अज्ञात शख्स बिजली के बेहद ऊंचे खंभे पर चढ़ गया और सुबह से रात तक नीचे नहीं उतरा. शख्स खंभे की ऊंचाई पर बैठकर नीचे मौजूद लोगों को हाथ जोड़कर प्रणाम और आशीर्वाद देता नजर आया. उसके हाथ में मोबाइल फोन भी था, जिससे वह किसी को वीडियो कॉल करता दिखाई दिया. सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की. बार-बार समझाने के बावजूद शख्स नीचे आने को तैयार नहीं हुआ.

Zoom

ऊधरपुर में बिजली के टॉवर में चढ़कर एक शख्‍स से सुबह से रात तक ड्राम किया. (इमेज: वीडियो ग्रैब)

उधमपुर में शुक्रवार को एक ऐसा ड्रामा देखने को मिला, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. एक शख्स बेहद ऊंचे बिजली के टॉवर पर चढ़ गया. खंभे की ऊंचाई इतनी ज्यादा थी कि वहां तक पहुंचना आम इंसान के लिए लगभग असंभव सा था. लेकिन यह शख्स बिना किसी डर के खंभे पर चढ़ता चला गया और काफी ऊंचाई पर जाकर बैठ गया. इसके बाद जो हुआ, उसने मौके पर मौजूद लोगों की हैरानी और बढ़ा दी. ऊंचाई पर बैठे शख्स ने नीचे जमा लोगों की तरफ हाथ जोड़कर प्रणाम किया. कभी वह हाथ जोड़ता तो कभी हाथ उठाकर नीचे खड़े लोगों को आशीर्वाद देता नजर आया. लोग नीचे से उसे देखते रहे और समझने की कोशिश करते रहे कि आखिर वह इतनी ऊंचाई पर क्यों चढ़ा है.

हाथ में मोबाइल लेकर करता रहा वीडियो कॉल
शख्स के हाथ में मोबाइल फोन भी था. वह ऊंचाई पर बैठे-बैठे किसी को वीडियो कॉल करता दिखाई दिया. वह किससे बात कर रहा था, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वीडियो कॉल के दौरान भी वह काफी देर तक खंभे पर ही बैठा रहा. नीचे मौजूद लोगों ने उससे बात करने की कोशिश की. कई लोगों ने उससे पूछा कि वह खंभे पर क्यों चढ़ा है और नीचे क्यों नहीं आ रहा. लेकिन शख्स ने कोई साफ जवाब नहीं दिया. वह अपनी जगह पर बैठा रहा और लोगों की तरफ हाथ जोड़ता रहा.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF
जब काफी देर तक शख्स खंभे से नीचे नहीं उतरा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती शख्स को सुरक्षित नीचे उतारने की थी. पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने उसे समझाने की कोशिश की. उससे नीचे आने की अपील की गई और यह जानने की कोशिश की गई कि आखिर वह खंभे पर क्यों चढ़ा है. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शख्स नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुआ.

सुबह से रात हो गई, लेकिन खंभे से नहीं उतरा
समय बीतता गया और देखते ही देखते सुबह से रात हो गई. लेकिन शख्स अब भी उसी खंभे पर मौजूद रहा. दिनभर मौके पर लोगों की भीड़ जुटती रही. हर कोई दूर से खंभे की तरफ देख रहा था और यही समझने की कोशिश कर रहा था कि आखिर यह शख्स कब नीचे आएगा. सबसे ज्यादा हैरानी इस बात को लेकर थी कि इतनी ऊंचाई पर घंटों रहने के बावजूद वह नीचे आने को तैयार नहीं था. बीच-बीच में वह नीचे मौजूद लोगों की तरफ हाथ जोड़ता और हाथ उठाकर आशीर्वाद देता दिखाई देता रहा.

उधमपुर का रहने वाला भी नहीं है शख्स
इस घटना को लेकर एक और बात सामने आई कि टॉवर पर चढ़ा शख्स उधमपुर का रहने वाला नहीं है. उसकी पहचान और उसके यहां पहुंचने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. पुलिस उससे बातचीत के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह आखिर इतनी ऊंचाई पर क्यों चढ़ा और नीचे उतरने से क्यों इनकार कर रहा है. हालांकि, अब तक शख्स की तरफ से इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है.



Source link