Smit Machhar Health Update: प्लेन हाइजैक होने बचाने वाले स्मित मच्छार अब कहां-कैसे हैं? भारतीय पायलट को ट्रंप ने बताया हीरो

Smit Machhar Health Update: प्लेन हाइजैक होने बचाने वाले स्मित मच्छार अब कहां-कैसे हैं? भारतीय पायलट को ट्रंप ने बताया हीरो


होमताजा खबरदेश

प्लेन हाइजैक होने बचाने वाले स्मित मच्छार कहां-कैसे हैं? ट्रंप ने बताया हीरो

Last Updated:

Smit Machhar Health Update: फ्लाईदुबई की इजराइल जा रही फ्लाइट में को-पायलट के हमले के बाद भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए हैं. उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए बड़ा हादसा टालने में अहम भूमिका निभाई. हमले में घायल मच्छार फिलहाल सऊदी अरब के तबुक के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. भारतीय दूतावास उनके परिवार के संपर्क में है और उनकी सेहत पर नजर रख रहा है. मच्छार की बहादुरी की इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तारीफ की है. ट्रंप ने उन्हें हीरो बताया, जबकि नेतन्याहू ने उन्हें ‘सच्चा नायक’ कहा.

Zoom

आसमान में मौत से भिड़े भारतीय पायलट स्मित मच्छार, ट्रंप-नेतन्याहू ने बताया हीरो; अस्पताल में चल रहा इलाज

Smit Machhar Health Update: पूरी दुनिया भारतीय पायलट स्मित मच्छार को सलाम कर रही है. बेंजामिन नेतन्याहू हों या डोनाल्ड ट्रंप सब उन्हें हीरो बता रहे हैं. इसकी वजह भी है. स्मित मच्छार ने अपनी जान पर खेलकर प्लेन को हाईजैक होने से बचाया है. उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर आसमान में 170 से अधिक यात्रियों की जान बचाई है. यही कारण है कि पहले बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को सच्चा हीरो बताया. अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी उनकी बहादुरी से गदगद हैं. ट्रंप ने भी इंडियन पायलट को हीरो बताया है. फिलहाल, स्मित मच्छार अस्पताल में भर्ती हैं. उनका इलाज चल रहा है. फ्लाईदुबई की फ्लाइट में अपने को-पायलट के अटैक में वह घायल हो गए हैं.

सबसे पहले फ्लाईदुबई विमान के कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत का अपडेट जान लेते हैं. वह अभी सऊदी अरब के एक अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी सेहत को लेकर सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने बयान जारी किया है. रियाद में भारतीय दूतावास और जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास की भारतीय पायलट स्मित मच्छार की सेहत पर पूरी नजर है. वह तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी हालत अभी स्थिर है. वह बहुत जल्द अपनी चोटों से उबर जाएंगे. भारत उनके परिवार के संपर्क में हैं और उनकी सेहत की जानकारी पल-पल ली जा रही है.

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास का पूरा बयान
‘रियाद में हमारा दूतावास और जेद्दा में हमारा वाणिज्य दूतावास फ्लाईदुबई की उस फ़्लाइट के बहादुर भारतीय पायलट स्मित मच्छार की सेहत पर नज़र रखे हुए है, जिसका रास्ता आज बदलकर तबुक की ओर कर दिया गया था. वह उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें ज़रूरी इलाज मिल रहा है. उनकी सेहत के बारे में पूरी जानकारी का इंतजार है, लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है. हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्द ही अपनी चोटों से उबर जाएंगे. हम उनके परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि हम सऊदी अधिकारियों के साथ उनकी सेहत के बारे में जानकारी लेते रहेंगे और उनकी भलाई के लिए हर संभव मदद करेंगे.

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया पायलट को हीरो
भारतीय पायलट की बहादुरी से डोनाल्ड ट्रंप भी गदगद हैं. वहीं, उन्होंने को-पायलक को आतंकी करार दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जिस को-पायलट ने इजरायल जा रही फ्लाईदुबई जेट के कैप्टन पर चाकू से हमला किया, वह शायद आतंकवादी था या फिर कोई सिरफिरा. ट्रंप ने कहा, ‘बुरी तरह घायल होने के बावजूद कैप्टन कॉकपिट का दरवाजा खोलने और मदद के लिए चिल्लाने में कामयाब रहा. वह एक तरह से हीरो था.’



Source link