Rajasthan: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और हेरोइन भेजने वाले 3 पाकिस्तानी सरगनाओं पर FIR

Rajasthan: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और हेरोइन भेजने वाले 3 पाकिस्तानी सरगनाओं पर FIR


Last Updated:

Smuggling Of Narcotics Weapons Across Border By Drones: बीकानेर पुलिस ने सरहद पार से ड्रोन से नशा-हथियार भेजने के मामले में पाकिस्तान के 3 सरगनाओं चीता उर्फ डोगर, अली खां और बिल्ला खान को नामजद किया है. पाकिस्तान के फोर्ट अब्बास निवासी चीता उर्फ डोगर, बहावलपुर निवासी अली खां और बहावलपुर निवासी बिल्ला खान की पहचान की गई है. पुलिस के मुताबिक सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशे और हथियार भेजे जाने के मामले में यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बीकानेर: सरहद पार से नशा-हथियार भेजने वाले 3 पाकिस्तानी सरगनाओं पर FIR

बीकानेर. बीकानेर में सरहद पार से ड्रोन के जरिए नशे और हथियार भेजने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. एसपी मृदुल कच्छावा ने पाकिस्तान में बैठे तीन सरगनाओं की पहचान कर उनके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है. पुलिस अब तीनों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट पेश करने की तैयारी कर रही है. साथ ही इस मामले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने की भी तैयारी है.

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि अगस्त माह में ऑपरेशन ‘शॉक वेव’ के तहत अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे खाजूवाला के 8 KYD क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की थी. इस दौरान पुलिस ने 10 किलो हेरोइन, 11 विदेशी हथियार, 22 मैगजीन और 100 कारतूस बरामद किए थे. मामले में पुलिस ने राकेश प्रजापत और वीरेंद्र राजपुरोहित को गिरफ्तार किया था.

पंजाब जेल से विक्रम उर्फ विक्की गिरफ्तार
जांच के दौरान इस मामले में पुलिस ने पंजाब जेल से विक्रम उर्फ विक्की को भी गिरफ्तार किया था. पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की और मामले से जुड़े सबूत जुटाए. पूछताछ और सबूतों के आधार पर पुलिस पाकिस्तान में बैठे उन लोगों तक पहुंची, जिन पर सीमा पार से नशे और हथियार भेजने में शामिल होने का आरोप है.

पाकिस्तान के 3 सरगनाओं की पहचान
पुलिस के अनुसार जांच में पाकिस्तान के फोर्ट अब्बास निवासी चीता उर्फ डोगर, बहावलपुर निवासी अली खां और बहावलपुर निवासी बिल्ला खान की पहचान की गई है. पुलिस ने तीनों को मामले में नामजद किया है. अब इनके खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट पेश करने की तैयारी की जा रही है.

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मामला रखने की तैयारी
पुलिस इस मामले को आगे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी रखने की तैयारी कर रही है. जांच में सामने आए तथ्यों और सबूतों के आधार पर पाकिस्तान में बैठे आरोपियों को नामजद किया गया है. बताया जा रहा है कि हाल के वर्षों में राजस्थान का यह पहला मामला है, जिसमें पाकिस्तान में बैठे सरगनाओं को नामजद किया गया है. पुलिस के मुताबिक सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशे और हथियार भेजे जाने के मामले में यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है. अब पुलिस की आगे की कार्रवाई तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट और मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रखने की दिशा में होगी.



Source link