MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार; इंदौर-भोपाल और उज्जैन में क्या हैं रेट

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार; इंदौर-भोपाल और उज्जैन में क्या हैं रेट


Last Updated:

MP Commercial LPG Price Hike: मध्य प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. इससे होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है. मध्य प्रदेश में अभी रीवा में सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर है. वहां पर 3066 रुपए का सिलेंडर मिल रहा है. त्योहार के सीजन में रेट बढ़ने से मिठाई और होटल का खाना महंगा हो सकता है, क्योंकि जब दुकानदारों को कमी होगी, तो अपना घाटा रेट बढ़ाकर पूरा करेंगे.

Zoom

मध्य प्रदेश में बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम

Madhya Pradesh Commercial Gas Cylinder Price Hike: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी है. इसके असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिला है. यहां पर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कीमतें लगभग 62.50 से 65 रुपए तक बढ़ गई हैं. आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि 14 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वह पहले जिस कीमत पर मिलते थे. अब उसी कीमत पर मिलेंगे.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में अब कई जिलों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 3000 रुपए के आंकड़े को पार कर चुके हैं. रीवा में यह सबसे महंगा यानी 3066 रुपए में मिलेगा. वहीं राजधानी भोपाल में अब इसके लिए 2815 रुपए और इंदौर में 2919 रुपए चुकाने होंगे. प्रदेश के करीब 26 जिलों में अब व्यवसायों को 3 हजार या उससे अधिक में ही सिलेंडर खरीदना पड़ेगा.

किसे होगा नुकसान?
कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने का सीधा और सबसे बड़ा असर छोटे-बड़े कारोबारियों और आम जनता पर पड़ेगा. होटल, रेस्टोरेंट और कैफे संचालक को इससे नुकसान होने की उम्मीद है. जब उन्हें घाटा होगा, तो वह खाने के रेट बढ़ा सकते हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के अनुसार लगातार बढ़ते दामों से रेस्टोरेंट का मासिक बजट बिगड़ेगा. पहले जो सिलेंडर 1800 रुपए के आसपास मिलता था. वह अब 3000 रुपए के पार पहुंच रहा है, जिससे उनका ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ जाएगा.

नवरात्रि, दशहरा, करवाचौथ और दिवाली का यह मुख्य सीजन है, जहां शादियों और इवेंट्स के लिए कैटरिंग की भारी डिमांड रहती है. ईंधन महंगा होने से कैटरिंग का खर्च बढ़ेगा, जिसका असर सीधे बुकिंग रेट्स पर दिखेगा.

मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों के कमर्शियल सिलेंडर के दाम:

शहर – रेट (अनुमानित)
भोपाल- 2815.00
इंदौर- 2919.50
जबलपुर- 3030.00
ग्वालियर- 3037.00
उज्जैन- 2980.00

घरेलू सिलेंडर के नहीं बढ़े दाम
राहत की बात ये है कि 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे आम लोगों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. भोपाल में अभी घरेलू सिलेंडर 947.50 रुपए में मिल रहा है. वहीं इंदौर में 970 रुपए, जबलपुर में 948.50 रुपए, ग्वालियर में 1025.50 रुपए और उज्जैन में 1001.50 रुपए में मिल रहा है.



Source link