LPU हिंसा मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, CCTV और डिजिटल एविडेंस से पुलिस कर रही बाकी आरोपियों की पहचान

LPU हिंसा मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, CCTV और डिजिटल एविडेंस से पुलिस कर रही बाकी आरोपियों की पहचान


Last Updated:

पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ में शामिल थे. मामले की जांच के लिए 2 एसआईटी बनाई गई हैं. पुलिस यूनिवर्सिटी और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ डिजिटल एविडेंस भी जुटा रही है. गिरफ्तार आरोपियों को फगवाड़ा कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 3 दिन की रिमांड मांगी है. वहीं, परिवार ने गगन की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए पुलिस से जानकारी देने की मांग की है.

Zoom

LPU हिंसा मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. (एआई इमेज)

पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी यूनिवर्सिटी में हुई तोड़फोड़ में शामिल थे. मामले की जांच के लिए पुलिस ने दो स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई हैं. पुलिस अब यूनिवर्सिटी और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके साथ ही डिजिटल एविडेंस भी जुटाए जा रहे हैं, ताकि हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके.

तीन एफआईआर की जांच के लिए अलग एसआईटी
पुलिस ने इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज की हैं और मामले की जांच के लिए अलग-अलग एसआईटी बनाई हैं. यह टीम घटनाक्रम से जुड़े सबूत जुटाने और आरोपियों की पहचान करने में लगी है. टीम यूनिवर्सिटी के साथ-साथ आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. पुलिस का फोकस डिजिटल एविडेंस जुटाने पर भी है. सीसीटीवी फुटेज और दूसरे डिजिटल सबूतों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हिंसा और तोड़फोड़ में कौन-कौन लोग शामिल थे.

तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया
थाना सतनामपुरा की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें फगवाड़ा कोर्ट में पेश कर 3 दिन की पुलिस रिमांड मांगी है. हालांकि, गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से अभी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. वहीं, गिरफ्तार किए गए लोगों में एक गगन नाम के युवक के होने की बात सामने आई है. गगन के परिवार का कहना है कि वह पिछले दिन से लापता था. कोर्ट में पेशी से पहले गगन ने फोन करके परिवार को जानकारी दी, जिसके बाद उसके मामा कोर्ट पहुंचे.

पुलिस परिवार को नहीं दे रही जानकारी
गगन के मामा ने बताया कि परिवार ने पुलिस से उसकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि उसे किस मामले में गिरफ्तार किया गया है. परिवार का कहना है कि गगन पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है. परिवार के मुताबिक, गगन डोमिनोज में डिलीवरी का काम करता है. उसने करीब डेढ़ महीने पहले ही यह नौकरी शुरू की थी.



Source link