Irani Cup: जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का कहर, ऋषभ पंत की अगुआई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में पस्त

Irani Cup: जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का कहर, ऋषभ पंत की अगुआई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में पस्त


होमखेलक्रिकेट

J&K के गेंदबाजों का कहर, पंत की अगुआई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में पस्त

Last Updated:

ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 237 रन के स्कोर पर सिमट गई. आकिब नबी की गैर-मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत सबसे बड़े आकर्षण थे, लेकिन खराब शॉट सिलेक्शन के कारण वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए.

Zoom

ईरानी कप में ऋषभ पंत पहली पारी में 10 रन बनाकर आउट

नई दिल्ली: ईरानी कप 2026 के पहले दिन रेस्ट ऑफ इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने पहली पारी में सिर्फ 237 रन के स्कोर पर सिमट गई. रेस्ट ऑफ इंडिया की इस खराब बल्लेबाजी की पीछे की वजह खिलाड़ियों का खराब शॉट सिलेक्शन रहा, जिसमें खुद कप्तान ऋषभ पंत भी शामिल रहे.

जम्मू-कश्मीर अपने प्रमुख गेंदबाज आकीब नबी के बिना उतरी थी. उसके लिए मध्यम गति के गेंदबाज उमर नजीर मीर (65 रन देकर दो विकेट), सुनील कुमार (36 रन देकर तीन विकेट) और लोन नासिर (59 रन देकर तीन विकेट) ने विकेट झटके जबकि स्पिनर आबिद मुश्ताक और साहिल लोटरा को एक-एक विकेट मिला.

आकाशदीप सिंह ने रेस्ट ऑफ इंडिया को दिलाई दूसरी सफलता

दिन का खेल खत्म होने तक वापसी कर रहे आकाश दीप ने तेज बाउंसर से नाइट वॉचमैन नजीर (04) को आउट किया. इससे जम्मू-कश्मीर 21 रन पर दो विकेट गंवाकर संकट में थी. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने सलामी बल्लेबाज शुभम पुंडीर (01) को आउट किया था.

रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए झारखंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर मोहन (60) ने अर्धशतक लगाया जबकि रविचंद्रन स्मरण (68 रन) भी प्रभावशाली दिखे लेकिन इन पारियों को तीन अंकों के स्कोर में नहीं बदल सके. लेकिन दिन की दो सबसे बड़ी निराशाओं में शेष भारत के कप्तान पंत (36 गेंद में 10 रन) और उपकप्तान सरफराज (97 गेंद में 45 रन) रहे जिन्हें शुरुआती विकेट गिरने के बाद पारी को संभालना चाहिए था.

रेस्ट ऑफ इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से रही फ्लॉप

सरफराज ने मोहन के साथ 76 रन की साझेदारी जरूर की. वह धीरे-धीरे अपनी पारी बनाने के मूड में दिखे और उन्होंने पांच चौके लगाए. हालांकि, जैसे ही अर्धशतक के करीब पहुंचे, विकेट गंवा बैठे. जहां तक पंत का सवाल है. उन्होंने शुरुआत में सतर्कता बरती और 35 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी संयम खो बैठे और आसान कैच देकर आउट हुए.

मध्यक्रम में स्मरण ने कुछ बेहतरीन शॉट्स के साथ अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई लेकिन दूसरे छोर पर उनके साझेदार खत्म हो गए. केवल आकाश दीप (22) और मुकेश चौधरी (02) ने उनका साथ दिया जिन्होंने क्रमशः आठवें और नौवें विकेट के लिए 39 और 43 रन की साझेदारियां कीं. अंततः स्मरण भी बड़ा ड्राइव खेलने की कोशिश में आउट हो गए.



Source link