IDF killed Hamas Commander: पत्रकार बन रहा था हमास का कमांडर IDF ने मार गिराया सीने पर दिए थे गहरे जख्म

IDF killed Hamas Commander: पत्रकार बन रहा था हमास का कमांडर IDF ने मार गिराया सीने पर दिए थे गहरे जख्म


Last Updated:

Israel killed Hamas commander: इजरायल वो देश है, जो अपने दुश्मनों को तब तक नहीं भूलता, जब तक कि उन्हें नेस्तनाबूत न कर दे. उसने गाजा में कार्रवाई करते हुए हमास के ऐसे कमांडर को मार गिराया है, जिसके 7 अक्टूबर के हमले में शामिल होने के दावा करता रहा है. हालांकि इस पर विवाद ये है कि उसे फिलिस्तीनी मीडिया पत्रकार बता रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

इजरायल ने बताया हमास कमांडर, फिलिस्तीनी मीडिया कह रहा है पत्रकार. (Credit-X/Israel Defense Forces)

जिस दिन इजरायली नागरिकों को लेकर आ रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बड़ा हादसा एक भारतीय पायलट की बहादुरी की वजह से टल गया, उसी दिन इजरायल ने अपने एक पुराने दुश्मन का काम तमाम कर दिया. खबर है कि दक्षिणी गाजा के खान यूनिस इलाके में 30 सितंबर, 2026 को हुए एक इजरायली हवाई हमले में मोहम्मद अल-नज्जार नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई. इजरायली सेना ने दावा किया है कि नज्जार वही शख्स था, जिसने साल 2023 के 7 अक्तूबर वाले हमले में हिस्सा लिया था.

मामले में एक और विवादित पहलू सामने आया है. फिलिस्तीनी मीडिया ने नज्जार की मौत के बाद कहा कि वह दरअसल एक पत्रकार था, जिसे इजरायल, हमास का सदस्य बता रहा है. हालांकि इजरायली सेना का कहना है कि वह वास्तव में हमास के सैन्य विंग से जुड़ा हुआ था और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था. इतना ही नहीं IDF ने आरोप लगाया है कि नज्जार हमास की सैन्य क्षमताओं को दोबारा मजबूत करने की कोशिश कर रहा था.

कौन था मोहम्मद-अल-नज्जार?

इजरायल के लिए ये सफलता बड़ी है क्योंकि नज्जार को वो हमास के सैन्य संगठन का सदस्य बता रहा है. इतना ही नहीं दावा है कि उसने 7 अक्तूबर, 2023 को इजरायल पर हुए हमले में हिस्सा लिया था. इजरायली सेना के मुताबिक नज्जार को उस हमले में शामिल लोगों में से एक था, जिसमें हमास के लड़ाकों ने इजरायल में घुसकर बड़े पैमाने पर हमला किया था. IDF का कहना है कि इसके बाद भी नज्जार हमास की गतिविधियों में सक्रिय रहा और इजरायली सैनिकों तथा नागरिकों के खिलाफ हमलों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभा रहा था.

हमास का कमांडर या पत्रकार

सेना के मुताबिक वह इजरायली सैनिकों और नागरिकों को निशाना बनाने वाली गतिविधियों को आगे बढ़ा रहा था. इजरायली सेना ने यह भी दावा किया कि नज्जार युद्धविराम समझौते का लगातार उल्लंघन कर रहा था. सेना के मुताबिक हमास की सैन्य क्षमताओं को फिर से खड़ा करने की कोशिशें युद्धविराम की शर्तों के खिलाफ थीं. खान यूनिस में हुई यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब गाजा में युद्धविराम के बावजूद तनाव और हिंसा को लेकर लगातार चिंताएं बनी हुई हैं. एक तरफ युद्धविराम को बनाए रखने की कोशिशें जारी हैं, वहीं दूसरी ओर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर समझौते की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप लगाते रहे हैं.



Source link