Last Updated:
Earthshot Prize 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मुंबई में आयोजित होने वाले अर्थशॉट प्राइज 2026 का हिस्सा बनने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. आलिया भट्ट इस ग्रैंड इवेंट में विजेताओं को अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगी, वहीं करण जौहर इसे होस्ट करेंगे. सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक जैसे ग्लोबल स्टार्स से सजे इस इवेंट का 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर लाइव स्ट्रीम होगा!
आलिया भट्ट और करण जौहर (फोटो साभार-instagram)
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मुंबई में होने जा रहे अर्थशॉट प्राइज को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. इस इवेंट का हिस्सा बनने पर खुशी जताते हुए आलिया ने कहा कि यह सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं है, बल्कि उम्मीद, नए आइडियाज और पर्यावरण को बचाने के लिए किए जा रहे कामों का जश्न है. आलिया ने बताया कि वे दुनिया भर से आने वाले उन लोगों और संगठनों से मिलने के लिए बेताब हैं, जो हमारी धरती और एनवायरनमेंट को बेहतर बनाने के लिए नए इनोवेटिव तरीके खोज रहे हैं.
भारत में पहली बार हो रहे इस खास इवेंट को लेकर आलिया काफी प्राउड फील कर रही हैं.
आलिया भट्ट देंगी अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड
इवेंट को लेकर आलिया भट्ट ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. आलिया ने कहा कि अर्थशॉट प्राइज असल में एक उम्मीद है. यह ऐसी उम्मीद है जो नए थॉट्स, एक्शन और उन लोगों के साथ आती है जो फ्यूचर के लिए नए रास्ते बना रहे हैं. आलिया ने बताया कि पूरी दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो एनवायरनमेंट को बचाने के लिए ऐसे तरीकों से काम कर रहे हैं, जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते. आलिया इस इवेंट में पांच मेन अर्थशॉट प्राइज में से एक अवॉर्ड खुद प्रेजेंट करेंगी और विनर्स को सम्मानित करेंगी.
करण जौहर करेंगे होस्ट और दिखेंगे बड़े सितारे
मुंबई में होने जा रहे इस ग्रैंड इवेंट में लगभग 5,000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है. इस समारोह को बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर होस्ट करने वाले हैं. आलिया भट्ट के अलावा मंच पर अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए ऑस्कर विनिंग एक्टर रामी मालेक, क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर और ब्रिटिश एक्ट्रेस सिमोन एश्ले जैसी बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी. यह ग्लोबल इवेंट भारत के लिए बहुत बड़ा पल माना जा रहा है क्योंकि पूरी दुनिया की नजरें इस शो पर टिकी होंगी.
View this post on Instagram