Captain Smit Machhar: 174 लोगों की जान बचाने वाले ‘हीरो’ पायलट के लिए शिव आराधना! काशी विश्वनाथ और सोमनाथ धाम में हो रही विशेष महापूजा

Captain Smit Machhar: 174 लोगों की जान बचाने वाले ‘हीरो’ पायलट के लिए शिव आराधना! काशी विश्वनाथ और सोमनाथ धाम में हो रही विशेष महापूजा


होमताजा खबरधर्म

कैप्टन स्मित के लिए शिव आराधना, काशी व सोमनाथ में स्वास्थ्य लाभ के लिए महापूजा

Last Updated:

Captain Smit Machhar: 174 लोगों की जान बचाने वाले ‘हीरो’ पायलट के लिए देश भर में शिव आराधना की जा रही है. काशी विश्वनाथ और सोमनाथ धाम में पायलट की सलामती और दीर्घायु के लिए विशेष महापूजा का आयोजन किया गया है. इस पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, जो पायलट के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को सलाम कर रहे हैं. यह पूजा उनकी बहादुरी और लोगों के प्रति उनकी सेवा भावना को श्रद्धांजलि है.

Zoom

Captain Smit Machhar: दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट एफजैड1073 में अपनी जान पर खेलकर 174 यात्रियों की जिंदगी बचाने वाले कैप्टन स्मित माच्छर के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर और सोमनाथ में विशेष पूजा और ‘महामृत्युंजय मंत्र जाप अनुष्ठान’ शुरू किया गया है ताकि वे जल्द से जल्द ठीक होकर अपने परिवार के बीच लौट सकें. घटना के बाद कैप्टन मच्छार का सऊदी अरब में इलाज चल रहा था लेकिन अब उनको दुबई के हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है. कॉकपिट में हमले की परिस्थितियों और सह-पायलट के कथित हमले के पीछे की वजह की जांच की जा रही है. फ्लाईदुबई ने भी फ्लाइट डेक में विवाद होने की पुष्टि की है और मामले की जांच जारी है.

काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी संजय कुमार पांडे ने कैप्टन स्मित माच्छर पर गर्व जताते हुए कहा कि उनके लंबे स्वास्थ्य के लिए हम सभी विशेष अनुष्ठान करवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित माच्छर के जल्द स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान कराया जा रहा है. गंगाजल-कुशा मिश्रित जल से विशेष अभिषेक किया जा रहा है और उनके स्वस्थ होने की कामना के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप हो रहा है. काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास और परिवार की ओर से ब्राह्मणों द्वारा यह अनुष्ठान कराया जा रहा है, ताकि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. उन्होंने अपने कर्तव्य और निष्ठा का पालन करते हुए 174 यात्रियों की जान बचाई, यह निश्चित रूप से भारत के लिए गौरव का पल है.

श्री सोमनाथ मंदिर में महापूजा
श्री सोमनाथ मंदिर में भी कैप्टन स्मित माच्छर के लंबे स्वास्थ की कामना के लिए महापूजा का आयोजन किया जा रहा है. श्री सोमनाथ मंदिर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महापूजा का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सभी पुजारी कैप्टन स्मित माच्छर के अच्छे स्वास्थ के लिए मंत्रोच्चार करने के साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप और अनुष्ठान कर रहे हैं.

सोमनाथ महादेव की विशेष महापूजा
श्री सोमनाथ मंदिर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि देश के गौरव बहादुर पायलट कैप्टन स्मित माच्छर के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए श्री सोमनाथ में विशेष महापूजा की गई. कैप्टन माच्छर ने अदम्य साहस, सूझबूझ और कर्तव्य के प्रति बेमिसाल समर्पण दिखाते हुए 9/11 जैसी खतरनाक साजिश को नाकाम कर 174 यात्रियों की जान बचाई. कैप्टन स्मित के लिए श्री सोमनाथ महादेव की विशेष महापूजा की गई और लगातार ‘महामृत्युंजय मंत्र जाप अनुष्ठान’ शुरू किया गया है. भगवान शिव की विशेष कृपा से जल्द ही कैप्टन स्मित पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे. जय हिंद.

क्या है मामला?
बता दें कि बोइंग 737 मैक्स 8 विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था और उसमें 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे. आरोप है कि सह-पायलट ने कॉकपिट के भीतर कैप्टन मच्छार पर हमला कर दिया. घटना के बाद विमान अचानक तेजी से नीचे की ओर गया. इसके बाद विमान का रुख मोड़कर सऊदी अरब के तबुक ले जाया गया, जहां उसे सुरक्षित उतारा गया. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को अंदर पहुंचने और हमलावर को काबू करने में मदद मिली. इसके बाद दो यात्रियों ने विमान का नियंत्रण संभालने में सहायता की और विमान को सुरक्षित रूप से तबुक में उतारा गया.

9750 घंटे की उड़ान का अनुभव
इस घटना के बाद कैप्टन मच्छार के साहस की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई लोगों ने उनके साहस की प्रशंसा की है. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कैप्टन मच्छार के परिवार से भी बात की और उन्हें हीरो ताते हुए कहा कि उनके साहस से बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली. कैप्टन मच्छार को वाणिज्यिक विमानन क्षेत्र में 13 साल से अधिक का अनुभव है और उनके नाम करीब 9,750 घंटे की उड़ान का अनुभव है. उन्होंने जून 2022 में फ्लाईदुबई में कैप्टन के तौर पर काम शुरू किया था. इससे पहले वह 11 साल से अधिक समय तक स्पाइसजेट के साथ जुड़े रहे, जहां उन्होंने कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के रूप में सेवाएं दीं.



Source link