2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने कूटे 400 Cr, अब सीक्वल पर खर्च होंगे 20 करोड़? प्रोड्यूसर बोलीं- ‘खालीपीली पैसा नहीं’

2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने कूटे 400 Cr, अब सीक्वल पर खर्च होंगे 20 करोड़? प्रोड्यूसर बोलीं- ‘खालीपीली पैसा नहीं’


Last Updated:

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस फिल्म को अभी भी जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है. 2 करोड़ से भी कम के बजट में बनी फिल्म के सीक्वल पर अनुप्रिया नागर ने बयान दिया. उन्होंने बताया कि सीक्वल का कितना बजट होगा.

बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश ने अपार सफलता हासिल की. जिसके बाद से मेकर्स के लिए चांदी हो गई है. सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस सक्सेस के बाद मेकर्स फिल्म के सीक्वल का भी ऐलान कर चुके हैं. अब लोगों के मन में सवाल उठ रहे थे कि पिछली बार बजट की मेकर्स के पास समस्या थी लेकिन क्या अब दूसरे पार्ट के लिए वह 2 से 20 करोड़ रुपये तक का बजट खर्च करेंगे? (Image: anupriyanagar2709)

इन सवालों का जवाब हनुमान अंश की प्रोड्यूसर ने दिया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि वह सीक्वल भी सामान बजट के साथ ही बनाएंगे. बस स्टोरी अगर ज्यादा बजट की डिमांड करेगी और जरूरत होगी तभी खर्च करेंगे. जानबूझ कर वह पैसा नहीं बहाएंगे. (Image: anupriyanagar2709)

हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने हनुमान अंश 2 के बजट के बारे में बात करते हुए दैनिक भास्कर से कहा, ‘मेरा मानना बिल्कुल साफ है. दूसरी फिल्म भी पहली की तरह सेम बजट पर बनेगी. 10-20 करोड़ रुपये खर्च करने का कोई तुक नहीं बनता है. न ही फालतू के VFX और AI पर पैसा खर्च करेंगी. जितनी कहानी और फिल्म की जरूरत होगी उसी हिसाब से पैसा खर्च किया जाएगा.’ (Image: anupriyanagar2709)

Add News18 as
Preferred Source on Google

प्रोड्यूसर ने साफ कहा कि वह फिल्म की वास्तविकता को बनाए रखना चाहती हैं. जितने विश्वास और आस्था के साथ उन्होंने पहला पार्ट बनाया वह सीक्वल में भी वही सब करेंगे. न की बेमतल का हाइप बनाएंगे. (Image: anupriyanagar2709)

प्रोड्यूसर ने आगे कहा, ‘हम जिस दौर की कहानी दिखा रहे हैं, उसमें सिर्फ किरदार ही नहीं, बल्कि उस समय का माहौल, नजारे और पूरी दुनिया को भी असली दिखाना जरूरी है. इसलिए हमने हर चीज में वास्तविकता का खास ध्यान रखा है.’ (Image: anupriyanagar2709)

अनुप्रिया ने इस बात पर जोर दिया कि ऑडियंस ने उनकी फिल्म को बहुत प्यार दिया है. ऐसे में उनकी जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है. ऐसे में मेकर्स ज्यादा ध्यान देंगे कि पैसे का इस्तेमाल कैसे करना है. वह बेकार में पैसे खर्च नहीं कर सकते हैं. अनुप्रिया ने कहा, ‘अगर सीक्वल को ज्यादा पैसे की जरूरत होगी तो वह जरूर खर्च करेंगे लेकिन बेमतल का बजट नहीं बढ़ाएंगे.’ (Image: anupriyanagar2709)

अनुप्रिया नागर ने हनुमान अंश के बजट के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि 2 करोड़ रुपये से भी कम पहले पार्ट का बजट था. करीब 1.5 करोड़ से थोड़ा अधिक पैसे लगे थे. (Image: anupriyanagar2709)

हनुमान अंश 7 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई हुई थी जिसमें नीम करोली बाबा के जीवन को दिखाया गया है. फिल्म में शोभिनव सत्या ने लीड रोल प्ले किया था. फिल्म को डॉ विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म अब तक 400 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पूरा कर चुकी है. (Image: anupriyanagar2709)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link