हिमाचल में एक ही दिन HAS और CTET  का एग्जाम,  अभ्यर्थियों की बढ़ी परेशानी, तारीख बदलने की डिमांड

हिमाचल में एक ही दिन HAS और CTET  का एग्जाम,  अभ्यर्थियों की बढ़ी परेशानी, तारीख बदलने की डिमांड


Last Updated:

हिमाचल में HPAS और CTET परीक्षा की तारीखें टकराईं. दोनों परीक्षाएं 13 दिसंबर 2026 को हैं, जिससे अभ्यर्थियों को एक परीक्षा छोड़नी पड़ेगी. उम्मीदवारों ने HPPSC से तारीख बदलने की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हिमाचल प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई.

मंडी. हिमाचल प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई. एचपीएएस की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 और सीटेट की परीक्षा तिथियों एक ही दिन होने से परेशानी बढ़ गई है. दोनों परीक्षाएं 13 दिसंबर 2026 को निर्धारित हैं और ऐसे में अभ्यर्थियों से एक परीक्षा में हिस्सा नहीं लेना मजबूरी बन गया है.

दरअसल, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की 22वीं संस्करण की परीक्षा के संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर 2026 के परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी अधिसूचना उपलब्ध है. वहीं, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग  ने भी हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के लिए विज्ञापन जारी किया है और परीक्षा कार्यक्रम को लेकर प्रेस नोट प्रकाशित किया है.

मंडी से कुछ अभ्यर्थियों का कहना है कि दोनों परीक्षाओं की तैयारी लंबे समय से की जा रही है और कई उम्मीदवारों ने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है. ऐसे में एक ही दिन परीक्षा होने के कारण उन्हें किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है. अभ्यर्थियों के अनुसार दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क जमा किया गया है और दोनों ही उनके करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं.

अभ्यर्थियों ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग  से परीक्षा तिथि पर पुनर्विचार करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि एचएएस प्रारंभिक परीक्षा की तारीख में बदलाव किया जाता है तो दोनों परीक्षाओं में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राहत मिल सकती है. उन्होंने आयोग से परीक्षा को कुछ दिन आगे या पीछे करने पर विचार करने का आग्रह किया है. अभ्यर्थी ने कहा कि दोनों परीक्षाओं की तैयारी के लिए समय और आर्थिक संसाधन खर्च किए गए हैं. यदि दोनों परीक्षाएं एक ही दिन होती हैं तो उम्मीदवारों के सामने किसी एक अवसर को छोड़ने की मजबूरी होगी.



Source link