LIVE: ODI WC 2027 के शेड्यूल का ऐलान आज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
Last Updated:
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल लाइव: आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का आज ऐलान किया जाएगा. टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के पास है. शेड्यूल की घोषणा के साथ ही टूर्नामेंट का काउंटडाउन भी आज से शुरू हो जाएगा. वर्ल्ड कप 2027 के सभी मुकाबले में 12 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे.
वनडे विश्व कप 2027
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल लाइव: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा आज होने जा रही है. टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे के पास है. कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही वनडे विश्व कप का काउंटडाउन भी आज से शुरू हो जाएगा. इसके साथ ही विश्व कप के लिए टिकट बैलेट भी खुलेगा, जहां फैंस टिकटों के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 के सभी मैच साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे के 12 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे. ऐसे में आइए, क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट के शेड्यूल से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ.
टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें ले रही है हिस्सा
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसे दो ग्रुप में बांटा गया है. टॉप की आठ टीमों ने अपनी रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई किया, जबकि मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने सीधे क्वालीफाई किया है. अन्य 4 टीमें क्वालीफिकेशन राउंड खेलकर टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी.
वनडे वर्ल्ड कप 2027 का काउंटडाउन आज से शुरू
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए आज से काउंटडाउन शुरू हो रहा है. अक्टूबर 2027 के शुरुआत में टूर्नामेंट का आगाज होगा. साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की संयुक्त मेजबानी में कुल 12 वेन्यू पर विश्व कप के सभी मैच खेले जाएंगे.