भारत वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल: 7 अक्टूबर को भारत का पहला मैच, वनडे वर्ल्ड कप में देखें पूरा शेड्यूल, कब, कहां और किस समय होंगे मैच? जानें पूरी डीटेल्स

भारत वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल: 7 अक्टूबर को भारत का पहला मैच, वनडे वर्ल्ड कप में देखें पूरा शेड्यूल, कब, कहां और किस समय होंगे मैच? जानें पूरी डीटेल्स


होमखेलक्रिकेट

7 अक्टूबर को भारत का पहला मैच, वनडे वर्ल्ड कप में देखें पूरा शेड्यूल

Last Updated:

भारत वनडे वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया दया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर से हो रही है. टूर्नामेंट का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा रहा है. वर्ल्ड के सभी मैच 12 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का पहला मैच ए बनाम बी के बीच होगा. ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय टीम का वर्ल्ड में क्या है पूरा शेड्यूल.

Zoom

भारतीय क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में अगले साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. भारतीय टीम टूर्नामेंट में 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. साउथ अफ्रीका में 23 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप लौट रहा है. पिछली बार जब यहां वर्ल्ड कप हुआ था, तब भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी और उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ था. पिछली बार के वर्ल्ड कप फाइनल में भी इन्हीं दोनों टीमों की टक्कर हुई थी. दोनों ही फाइनल में भारत को उपविजेता रहकर ही संतोष करना पड़ा था. ऐसे में आइए जानते हैं कि आगामी वर्ल्ड कप में क्या है भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल, वेन्यू और टाइमिंग बारे में.

वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल-

मैच तारीख मैच वेन्यू शहर व देश समय
मैच 1 7 अक्टूबर 2027 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका दोपहर 1:30 बजे
मैच 2 10 अक्टूबर 2027 भारत बनाम पाकिस्तान वांडरर्स स्टेडियम जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका दोपहर 1:30 बजे
मैच 3 14 अक्टूबर 2027 भारत बनाम अफगानिस्तान सुपरस्पोर्ट पार्क सेंचुरियन, दक्षिण अफ्रीका दोपहर 1:30 बजे
मैच 4 17 अक्टूबर 2027 भारत बनाम क्वालिफायर टीम मानगाउंग ओवल ब्लोमफोंटेन, दक्षिण अफ्रीका दोपहर 1:30 बजे
मैच 5 24 अक्टूबर 2027 भारत बनाम ज़िम्बाब्वे मोसी-ओआ-तुन्या स्टेडियम विक्टोरिया फॉल्स, ज़िम्बाब्वे दोपहर 1:30 बजे

भारतीय टीम ग्रुप ए शामिल

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को ग्रुप ए में शामिल किया गया है. भारत के साथ इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर ए में टॉप पर रहने वाली टीम होगी. इसके अलावा ग्रुप बी की बात करें इसमें इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और क्वालीफायर बी में रहने वाली टीम शामिल है.



Source link