भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2027 मैच: तारीख लिख लो… 10 अक्टूबर को होगा IND vs PAK महामुकाबला, शेड्यूल का ऐलान

भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2027 मैच: तारीख लिख लो… 10 अक्टूबर को होगा IND vs PAK महामुकाबला, शेड्यूल का ऐलान


होमखेलक्रिकेट

तारीख लिख लो… 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान के बीच WC 2027 का महामुकाबला

Last Updated:

Ind vs Pak World Cup 2027 Match: इंतजार की घड़ियां खत्म हुई क्योंकि अफ्रीकी महाद्वीप पर अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान हो चुका है. भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है, दोनों के बीच बहुप्रतीक्षित महामुकाबला को 10 अक्टूबर खेला जाएगा. इस ग्रुप की अन्य टीम में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम होगी.

Zoom

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2027 मैच: वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा. भारत-पाकिस्तान दोनों ग्रुप ए का हिस्सा हैं. पिछले वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था. दरअसल, आईसीसी ने गुरुवार रात साढ़े नौ बजे अगले साल होने वाले 50 ओवर वर्ल्ड कप के शेड्यूल की अधिकारिक घोषणा कर दी है. दो अक्टूबर से शुरू होने वाला टूर्नामेंट कुल 51 दिन चलेगा, जिसका फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा.

IND vs PAK: वनडे वर्ल्ड कप में भारत से कभी जीत नहीं पाया पाकिस्तान
पाकिस्तान कभी 50 ओवर के वर्ल्ड कप में भारत को हरा नहीं पाया है. भारत का पाकिस्तान पर रिकॉर्ड 8-0 है. दरअसल, दोनों टीम की वर्ल्ड कप में पहली टक्कर 1992 के टूर्नामेंट में हुई थी, तब से लेकर अबतक हुए आठों मैच में टीम इंडिया ने ही बाजी मारी है. फिलहाल दुनिया की नंबर वन वनडे टीम भारत के खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म और फिटनेस को आधार माना जाए तो 2027 के विश्व कप में भी पाकिस्तान की हार तय है.

वर्ल्ड कप नतीजा
1992 भारत 43 रन से जीता
1996 भारत 39 रन से जीता
1999 भारत 47 रन से जीता
2003 भारत छह विकेट से जीता
2011 भारत 29 रन से जीता
2015 भारत 76 रन से जीता
2019 भारत 89 रन से जीता (DLS)
2023 भारत सात विकेट से जीता

भारत दो बार का चैंपियन, पाकिस्तान एक बार जीत पाया वर्ल्ड कप
1983 में कपिल देव की कप्तानी में लगातार दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने इतिहास रचा था और पहली बार विश्व कप पर कब्जा जमाया था. 28 साल बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने 2011 में दूसरी बार विश्व कप जीता बल्कि 2003 और 2023 में फाइनल में उसका सपना चकनाचूर हुआ था. दूसरी ओर पाकिस्तान ने 1992 में इमरान खान की कप्तानी में सिर्फ एक ही बार विश्व कप की ट्रॉफी उठाई है.

वर्ल्ड कप 2027 में भारत-पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है.

23 साल बाद अफ्रीका महाद्वीप में लौटा वर्ल्ड कप
इस मर्तबा वर्ल्ड कप किसी एक देश में नहीं होगा बल्कि साउथ अफ्रीका-नामीबिया और जिम्बाब्वे मिलकर इसकी मेजबानी करेंगे. साल 2003 के बाद यह दूसरा मौका होगा जब क्रिकेट विश्व कप अफ्रीकी महाद्वीप में खेला जाएगा.



Source link