Last Updated:
Six Doctors One Family: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में वैद्य सुभाष माने का परिवार ‘डॉक्टर परिवार’ के नाम से जाना जाता है, जहां एक ही घर में छह सदस्य डॉक्टर हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. सुभाष माने ने 41 वर्षों से आयुर्वेद में प्रैक्टिस की है और अपने परिवार के सदस्यों को भी चिकित्सा के क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित किया.
Six Doctors One Family: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक ऐसा परिवार है जिसे शहर के लोग अब डॉक्टर परिवार के नाम से जानते हैं. राजघाट क्षेत्र में रहने वाले वैद्य सुभाष माने के परिवार में एक-दो नहीं बल्कि छह सदस्य डॉक्टर हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इस परिवार की खास बात यह है कि यहां बेटे और बेटियों के साथ भाई और भतीजों ने भी मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाया है.
डॉक्टर ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को डॉक्टर वैद्य सुभाष माने बताते हैं कि उनका जीवन भी संघर्षों से भरा रहा है. उन्होंने आयुर्वेद की पढ़ाई पूरी करने के बाद करीब 41 वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में प्रैक्टिस की है. उन्होंने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी पढ़ाई के लिए प्रेरित किया. धीरे-धीरे परिवार के भाई बच्चे और भतीजे भी डॉक्टर बने और आज परिवार में छह डॉक्टर हैं. सुभाष माने के अनुसार परिवार के सभी डॉक्टर अलग-अलग फील्ड में काम कर रहे हैं और मरीजों की सेवा कर रहे हैं. परिवार के लिए यह केवल पेशा नहीं बल्कि लोगों की सेवा करने का माध्यम है. उनका कहना है कि डॉक्टर बनने के लिए परिवार के सभी सदस्यों ने मेहनत और पढ़ाई के लंबे दौर से गुजरकर अपनी पहचान बनाई है.
40 सालों से कर रहे हैं सेवा
वैद्य सुभाष माने आज भी मरीजों का इलाज बेहद कम शुल्क में करने की कोशिश करते हैं. उनका कहना है कि पिछले चार दशकों से अधिक समय में बुरहानपुर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए उनके पास आते रहे हैं. मरीजों के प्रति सेवा भाव और कम शुल्क में उपचार उनकी पहचान बन चुका है. एक ही परिवार में छह डॉक्टर होना बुरहानपुर के लिए भी चर्चा का विषय है. सुभाष माने की मेहनत और परिवार के सदस्यों की चिकित्सा के प्रति रुचि ने इस परिवार को अलग पहचान दी है. आज परिवार के सभी डॉक्टर अपने-अपने क्षेत्र में सेवाएं देकर लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल में योगदान दे रहे हैं.