ठाणे से साउथ मुंबई सिर्फ 20 मिनट में, ईस्टर्न फ्रीवे एक्सटेंशन पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब खुलेगा

ठाणे से साउथ मुंबई सिर्फ 20 मिनट में, ईस्टर्न फ्रीवे एक्सटेंशन पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब खुलेगा


Last Updated:

Eastern Freeway Extension : ठाणे और साउथ मुंबई के बीच आवाजाही आसान बनाने के लिए एलिवेटेड ईस्टर्न फ्रीवे एक्सटेंशन का निर्माण हो रहा है. 6 लेन का 13.9 किलोमीटर लंबा और छह लेन वाला एलिवेटेड कॉरिडोर ठाणे के आनंद नगर को घाटकोपर के छेड़ा नगर से जोड़ेगा. इसके बन जाने के ठाणे से साउथ मुंबई का सफर केवल 20 मिनट का रह जाएगा.

Zoom

ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के ऊपर पहला भारी-भरकम प्रीकास्ट कंक्रीट सेगमेंट सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है. (फोटो : @MMRDAOfficial/X)

नई दिल्‍ली. मुंबई और ठाणे के बीच रोजाना सफर करने वालों के लिए ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे का जाम किसी सजा से कम नहीं है. लेकिन, जल्‍द ही यह समस्‍या पुरानी बात हो जाएगी. ठाणे को सीधे दक्षिण मुंबई से जोड़ने वाले एलिवेटेड ईस्टर्न फ्रीवे एक्सटेंशन (Eastern Freeway Extension) का निर्माण अब अंतिम अहम पड़ाव में पहुंच गया है. मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है. आने वाले कुछ महीनों में इसका काम पूरा कर इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा. इसके बन जाने से ठाणे से दक्षिण मुंबई की दूरी सिमटकर महज 20 से 25 मिनट रह जाएगी.

छह लेन वाला यह एलिवेटेड कॉरिडोर ठाणे के आनंद नगर को घाटकोपर के छेड़ा नगर से जोड़ेगा, जहां से यह सीधे मौजूदा ईस्टर्न हाईवे से कनेक्ट हो जाएगा. इस लिंक के शुरू होते ही ठाणे, मुलुंड और भांडुप से सीएसएमटी, नरीमन पॉइंट और कोलाबा की तरफ जाने वाले वाहनों को एक सिग्नल-फ्री और नॉन-स्टॉप एक्सप्रेस रूट मिल जाएगा.

सुपरस्ट्रक्चर फेज में दाखिल हुआ प्रोजेक्‍ट

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म ‘एक्‍स’ पर एक पोस्‍ट कर एलिवेटेड ईस्टर्न फ्रीवे एक्सटेंशन के निर्माण की जानकारी साझा की है. पोस्‍ट के अनुसार, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के ऊपर पहला भारी-भरकम प्रीकास्ट कंक्रीट सेगमेंट सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है. करीब 90 टन से अधिक वजनी इस सेगमेंट के जुड़ते ही प्रोजेक्ट पिलर और नींव के काम से आगे निकलकर एलिवेटेड सुपरस्ट्रक्चर के मुख्य निर्माण चरण में पहुंच गया है.





Source link