झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, देवघर, दुमका… 8 जिलों में बारिश के आसार, जानें 2 से 7 अक्टूबर तक कैसा रहेगा हाल

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, देवघर, दुमका… 8 जिलों में बारिश के आसार, जानें 2 से 7 अक्टूबर तक कैसा रहेगा हाल


रांची: झारखंड में अक्टूबर की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड से विदाई की ओर बढ़ रहा है, लेकिन स्थानीय स्तर पर बादल, हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां अभी कुछ दिनों तक जारी रह सकती हैं. रांची मौसम विभाग के मुताबिक 2 अक्टूबर को झारखंड के लिए IMD की कोई  चेतावनी जारी नहीं है, हालांकि झारखंड के अलग-अलग जिलों में बारिश हो सकती है. देवघर, दुमका, गिरिडीह, कोडरमा समेत 8 जिलों में बारिश की बूंदे पड़ सकती हैं.

झारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

2 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी झारखंड, खासकर संताल परगना और आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश या गरज के साथ बौछार की संभावना है. रांची मौसम के पूर्वानुमानों के अनुसार आज देवघर, दुमका, गिरिडीह, कोडरमा, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बताई गई है. ऐसे में लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है. हालांकि IMD के अनुसार 2 अक्टूबर को झारखंड के लिए कोई चेतावनी नहीं है. इसलिए इन जिलों में बारिश की कोई संभावना भी नहीं है.

जानें अब आंधी और वज्रपात का कितना है खतरा

आज झारखंड के लिए IMD की चेतावनी में आंधी-वज्रपात का अलग अलर्ट बिल्कुल नहीं है. फिर भी स्थानीय स्तर पर ग.रज-चमक वाले बादल बनने पर बिजली चमकने और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. ऐसे समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहना सुरक्षित रहेगा

जानें 2 से 7 अक्टूबर तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

2 अक्टूबर: उत्तर-पूर्वी जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना.
3 अक्टूबर: अधिकतम जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना.
4 अक्टूबर: कहीं-कहीं बादल और स्थानीय बारिश हो सकती है.
5 अक्टूबर: उत्तर-पूर्वी झारखंड में फिर छिटपुट बारिश के आसार हैं.
6 अक्टूबर: उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश संभावना है.
7 अक्टूबर: अब झारखंड में बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है और मौसम के अपेक्षाकृत शुष्क रहने के संकेत हैं.

जानें अब कैसा रहेगा तापमान

रांची में 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 29-30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं, दूसरे जिलों का अधिकतम तापमान लगभग 30-33 डिग्री के आसपास रह सकता है.

जानें कल कैसा था झारखंड का मौसम

1 अक्टूबर को झारखंड में कई जगह आंशिक बादल रहे और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछार की संभावना बनी रही. जहां डाल्टनगंज का तापमान करीब 33°C, जमशेदपुर और धनबाद का तापमान करीब 32-32.5°C, बोकारो करीब 32°C और हजारीबाग करीब 30.2°C तक पहुंचने का अनुमान था.

जानें कब तक रहेगा मानसून

झारखंड में मानसून की औपचारिक वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 1 जून से 30 सितंबर के बीच राज्य में करीब 1,005.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 1,022.9 मिमी के मुकाबले लगभग 2 फीसदी कम रही. रांची मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले कुछ दिनों में झारखंड के शेष जिलों से भी चल जाएगा. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि बारिश तुरंत पूरी तरह बंद हो जाएगी. मानसून की वापसी के बाद भी स्थानीय बादल और मौसम प्रणालियों के प्रभाव से अक्टूबर के पहले सप्ताह में छिटपुट बारिश जारी रह सकती है.



Source link