जान-पहचान की दिख गई DU में लड़की, तो बार-बार करने लगा पीछा, छात्रा ने ऐसे सिखाया सबक

जान-पहचान की दिख गई DU में लड़की, तो बार-बार करने लगा पीछा, छात्रा ने ऐसे सिखाया सबक


होमताजा खबरDelhi

जान-पहचान की दिखी DU में दिखी लड़की तो करने लगा पीछा, छात्रा ने ऐसे सिखाया सबक

Last Updated:

DU की 22 साल की छात्रा ने एक युवक पर महीनों तक पीछा करने और बार-बार संपर्क की कोशिश करने का आरोप लगाया. आखिर ऐसा क्या हुआ कि छात्रा को पुलिस के पास जाना पड़ा?

Zoom

DU छात्रा की शिकायत पर युवक गिरफ्तार(AI PHOTO)

Delhi News: दिल्ली यूनिवर्सिटी की 22 साल की छात्रा ने एक युवक पर पीछा करने और बार-बार संपर्क करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने 23 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मामला मौरिस नगर थाने का है. आखिर छात्रा ने युवक के खिलाफ क्या शिकायत की और पुलिस ने कैसे कार्रवाई की? चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…

महीनों से पीछा करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने शिकायत में बताया कि युवक पिछले कुछ महीनों से उसका पीछा कर रहा था. वह लगातार छात्रा से संपर्क करने की कोशिश भी कर रहा था. इससे परेशान होकर छात्रा ने मौरिस नगर थाने में पुलिस से शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. छात्रा के आरोपों और मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 23 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया.

पहले से एक-दूसरे को जानते हैं

आरोपी और छात्रा एक-दूसरे को पहले से जानते हैं. दोनों के एक ही इलाके में रहने की बात भी सामने आई है. अब पुलिस यह पता कर रही है कि दोनों के बीच पहले किस तरह की बातचीत या संपर्क था और छात्रा ने जो आरोप लगाए हैं, उनमें पूरी बात क्या है. पुलिस के अनुसार, आरोपी की उम्र 23 साल है. वह दिल्ली यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र भी बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है.

शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस

छात्रा ने मौरिस नगर थाने में युवक के खिलाफ शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस छात्रा के आरोपों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक कब से उसका पीछा कर रहा था और कितने समय से उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था.

फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले में आगे की जांच जारी है. पुलिस घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटा रही है. मामले में जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की तस्वीर साफ होगी.



Source link