कन्या राशि वालों की आज खुलेगी किस्मत, रुका पैसा आएगा वापस, जानें 2 अक्टूबर का राशिफल

कन्या राशि वालों की आज खुलेगी किस्मत, रुका पैसा आएगा वापस, जानें 2 अक्टूबर का राशिफल


Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 2 october: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है..

ख़बरें फटाफट

देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर किया जाता है. खासकर चंद्रमा किस राशि में संचरण कर रहा है, इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. कभी ग्रहों की स्थिति दिन को बेहतर बना देती है, तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां भी सामने आने लगती हैं. ऐसे में आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. इसके साथ आद्रा नक्षत्र और वरीयान योग का विशेष संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण कर रहा है. ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा की यह स्थिति कन्या राशि के जातकों के जीवन में कई तरह के प्रभाव डाल सकती है.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है. खासकर व्यापार और वाणिज्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है. कारोबार में चल रही कुछ परेशानियां कम हो सकती हैं और आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से अगर किसी व्यक्ति का पैसा कहीं रुका हुआ है तो आज उसके मिलने की संभावना बन सकती है. ऐसे में आर्थिक रूप से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए राहत लेकर आ सकता है. हालांकि, किसी भी तरह का आर्थिक फैसला लेते समय अपनी परिस्थिति को ध्यान में रखना जरूरी रहेगा.

घर में माहौल शांत रहेगा
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल शांत और अच्छा रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल देखने को मिलेगा. घर में किसी बात को लेकर चल रही नाराजगी भी कम हो सकती है. जीवनसाथी का सहयोग आज आपको विशेष रूप से मिल सकता है. आपके किसी काम में जीवनसाथी आपकी मदद करेंगे, जिससे काम को पूरा करने में आसानी होगी. मन की बात कहने और परिवार के साथ समय बिताने का भी अच्छा मौका मिल सकता है. यही वजह है कि आज कन्या राशि के जातकों का मन काफी प्रसन्न रहने वाला है.

आज यात्रा का बनेगा योग
आज कन्या राशि वालों के लिए यात्रा का भी योग बन रहा है. अगर किसी काम से यात्रा करनी पड़ती है तो ज्योतिषाचार्य के अनुसार यह यात्रा आपके लिए शुभ रह सकती है. यात्रा के दौरान किसी जरूरी व्यक्ति से मुलाकात या किसी महत्वपूर्ण काम के पूरे होने की संभावना भी बन सकती है. आज आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी. आत्मविश्वास बढ़ने की वजह से आप अपने काम को पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे. नौकरी या व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह आत्मविश्वास काफी मददगार साबित हो सकता है.

आज का शुभ और अशुभ समय
आज दिन के दौरान शुभ और अशुभ समय का भी ध्यान रखना जरूरी है. पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक राहुकाल रहेगा. ज्योतिष में राहुकाल को शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त समय नहीं माना जाता है. इसलिए इस दौरान किसी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है. वहीं शाम 6 बजकर 40 मिनट से रात 8 बजकर 40 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसे शुभ समय माना जाता है.



Source link