एशियन गेम्स फाइनल से पहले ईशान किशन का बड़ा बयान, मायावी पिच पर पाकिस्तान को पीटना है, गोल्ड के लिए गेम-प्लान तैयार

एशियन गेम्स फाइनल से पहले ईशान किशन का बड़ा बयान, मायावी पिच पर पाकिस्तान को पीटना है, गोल्ड के लिए गेम-प्लान तैयार


नई दिल्ली. जब हुनर आपके हाथ में हो और बैट को बात करना आता हो तो खिलाड़ी ना पिच का मोहताज होता है और ना ही परिस्थिति का. एक बल्लेबाज का काम रन बनाना होता है और वो अपना काम बाखूबी करता है तो चर्चा अपने आप होने लगती है. एशियन गेम्स में श्रीलंका के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेलने के बाद ईशान ने कई मुद्दों पर खुल कर बात की.

ईशान किशन ने बताया कि मैच कठिन पिच पर था जो बल्लेबाजी के लिए बड़ा चैलेंज था लेकिन बाएं हाथ के इस बैटर ने आज इसे एक अलग स्तर पर ले लिया. इशान ने कहा कि  हमारे लिए जरूरी था कि हम एक अच्छा टोटल बनाएं, खासकर जब हमारे पास चार स्पिनर हैं.  इस पिच पर कम से कम 150 रन बनाना जरूरी था ताकि हम सुरक्षित रहें, इसलिए हमारा लक्ष्य था किसी भी तरह 150 तक पहुंचना.

ट्रिकी पिच पर शॉट सेलेक्शन

ईशान ने बताया कि वो वही शॉट्स खेल रहे थे जो उस समय जरूरी थे.  पिच बहुत ट्रिकी थी, बीच में मुझे आत्मविश्वास नहीं था, लेकिन टीम मीटिंग में हमने योजना बनाई थी कि जो भी बल्लेबाज बीच में सेट हो, वह 20 ओवर खेले ताकि टीम को अच्छा टोटल मिले. अचानक किसी नए बल्लेबाज से बड़े शॉट्स की उम्मीद करना मुश्किल होता है, इसलिए हमने तय किया कि जो सेट है वही रन बनाए.

पाकिस्तान को पीट देंगे 

फाइनल मैच पर बात करते हुए ईशान ने कहा कि अगला मैच गोल्ड मेडल डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ है, इसलिए हमें सिंपल रखना है, ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं. आज हमने कंडीशन के हिसाब से खेला, जानते थे कि पिच आसान नहीं होगी और सामने स्पिनर फ्रेंडली टीम है.  बस पल में रहकर खेलना और उन खास पलों का आनंद लेना है.

मेडल के लिए खेलना गर्व की बात 

जब भारत के लिए खेलते हैं, खासकर मेडल के लिए, तो दिल में फर्क महसूस होता है.  यहां बहुत सारे लोग, बहुत सारे झंडे, सब cheer कर रहे हैं, तो अंदर से अलग फीलिंग आती है.  टीम अच्छी है, लेकिन फिर भी थोड़ा ज्यादा दबाव रहता है.  यहां की जनता बहुत मददगार है, भले ही भाषा की बाधा हो, लेकिन वे हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं.  मैच के दौरान भी जो जरूरत होती है, सब मदद करते हैं.  यह बहुत बड़ी बात है। इंडियन टीम दुनिया में कहीं भी जाती है, फैन्स हमेशा साथ होते हैं.  सबसे अच्छी बात यह है कि जहां भी जाते हैं, इंडियन सपोर्टर्स हमेशा मौजूद रहते हैं, जिससे हमें थोड़ा फायदा मिलता है.  मैं सभी फैन्स का धन्यवाद करता हूं, चाहे हम जीतें या हारें, वे हमेशा हमारा समर्थन करते हैं और हमें कम्फर्ट ज़ोन में रखते हैं, जो सबसे जरूरी है



Source link