Last Updated:
अस्थमा मरीजों के लिए बकरी का दूध बेहद फायदेमंद है. कोडरमा जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने सुबह-साम एक-एक कप गर्म दूध पीने की सलाह दी है. 90 दिनों तक लगातार सेवन से कफ और सूजन कम होती है. हालांकि, मरीजों को अपनी जारी दवाएं बंद नहीं करनी चाहिए.
कोडरमा: यदि आप लंबे समय से अस्थमा से परेशान हैं तो यह घरेलू उपचार अपने दिनचर्या में शामिल कर बेहतर राहत पा सकते हैं. अस्थमा से ग्रसित लोगों के लिए जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने खान पान से जुड़े एक घरेलू उपाय की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अस्थमा से पीड़ित लोग अपने डाइट में बकरी का दूध शामिल करें. नियमित रूप से इसका सेवन करने से परेशानी में राहत मिलती है. डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि बकरी का दूध कई इलाकों में आसानी से उपलब्ध हो जाता है. उन्होंने इसके सेवन का तरीका बताते हुए कहा कि अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति सुबह और शाम एक एक कप बकरी का दूध गर्म करके सेवन करें. उन्होंने 90 दिनों तक नियमित रूप से इसका सेवन करने की सलाह दी है.
अंग्रेजी दवा चल रही है तो उसे बंद न करें
आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मरीजों की अंग्रेजी दवा या इनहेलर पहले से चल रहा है. उन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार उसका नियमित सेवन जारी रखना चाहिए. घरेलू उपाय के साथ डॉक्टर द्वारा निर्धारित अस्थमा की दवा बंद करना उचित नहीं है. उन्होंने बताया कि अस्थमा सांस की नलियों से जुड़ी एक दीर्घकालिक बीमारी है. जिसमें सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न, खांसी और सांस फूलने जैसी समस्या होती है.
90 दिनों तक सेवन की सलाह
डॉ. प्रभात कुमार ने बकरी के दूध को गर्म करके सुबह और शाम एक-एक कप सेवन करने की सलाह दी है. उन्होंने बताया कि करीब 90 दिनों तक लगातार इसका सेवन करने से राहत मिलती है. उन्होंने बताया कि अस्थमा के मरीजों को धूल, धुआं, प्रदूषण से बचने की कोशिश करनी चाहिए. बकरी का दूध फेफड़ों में कफ को बनने से रोकता है और श्वसन मार्ग की सूजन को कम करता है. यह पाचन तंत्र पर दबाव नहीं डालता और आसानी से पच जाता है.