अब पालघर में दरिंदगी, कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ, बेहोशी की हालत में छात्रा का किया यौन उत्पीड़न

अब पालघर में दरिंदगी, कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ, बेहोशी की हालत में छात्रा का किया यौन उत्पीड़न


होमताजा खबरक्राइम

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया, फिर अचेत छात्रा से किया यौन उत्पीड़न

Last Updated:

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 17 वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. मामला 26 सितंबर का है. आरोप है कि चिंचणी इलाके में दो 16 वर्षीय लड़कों ने लड़की के पेय में नशीला पदार्थ मिलाया और उसे वाहन से समुद्र तट की ओर ले गए. परिवार ने वहां लड़की को अचेत अवस्था में पाया. पुलिस ने दोनों नाबालिगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

Zoom

बेहोशी की हालत में छात्रा से यौन उत्‍पीड़न करने के मामले में दो नाबालिग छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. (एआई इमेज)

पालघर. महाराष्ट्र के पालघर जिले में 17 वर्षीय लड़की के पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 16 वर्षीय दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वांगांव थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना 26 सितंबर को चिंचणी इलाके में हुई थी. लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी सुबह कोचिंग क्‍लास में जाने के लिए घर से निकली थी और इसके बाद उसे कॉलेज जाना था.

शिकायत के अनुसार, दपहर करीब साढ़े तीन बजे शिकायतकर्ता को उसकी पत्नी का फोन आया. पत्नी को स्थानीय दुकानदार ने बताया था कि उनकी बेटी वांगांव नाका के पास एक भोजनालय में दो नाबालिग लड़कों के साथ देखी गई है. दुकानदार ने बताया कि दोनों लड़कों ने लड़की को नशीला पदार्थ मिला पेय पदार्थ पीने के लिए मजबूर किया और इसके बाद उसे एक गाड़ी से चिंचणी समुद्र तट की ओर ले गए.

परिवार के लोग जब समुद्र तट पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी बेटी को अचेत अवस्था में पाया और एक लड़के को उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते देखा. पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिता ने आरोप लगाया कि दोनों लड़के पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद यौन उत्पीड़न करने के इरादे से लड़की को समुद्र तट पर ले गए. नाबालिगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अपहरण और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.



Source link