Shukra Vakri October 2026: 3 अक्टूबर से तुला में शुक्र चलेंगे उल्टी चाल, 4 राशिवालों की चमकेगी किस्मत, 42 दिनों में पूरे होंगे बड़े सपने!

Shukra Vakri October 2026: 3 अक्टूबर से तुला में शुक्र चलेंगे उल्टी चाल, 4 राशिवालों की चमकेगी किस्मत, 42 दिनों में पूरे होंगे बड़े सपने!


Last Updated:

Shukra Vakri October 2026 Lucky Zodiac Signs: 3 अक्टूबर को तुला राशि में शुक्र की उल्टी चाल शुरू होने वाली है, जो 42 दिनों तक चलेगी. 14 नवंबर को शुक्र वक्री से मार्गी होंगे. शुक्र के वक्री होने से वृषभ, तुला समेत 4 राशिवालों के बड़े सपने पूरे हो सकते हैं. इस समय में आपके भौतिक सुख और सुविधाओं में बढोत्तरी होने की उम्मीद है.

Zoom

तुला में शुक्र की उल्टी चाल से 4 राशिवालों को लाभ होगा. (Photo: AI)

October Mein Shukra Ki Ulti Chal 2026: भौतिक सुख और समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र की उल्टी चाल शुरू होने वाली है. 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर तुला राशि में शुक्र वक्री होंगे. जो 14 नवंबर को सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक इसी अवस्था में गति करेंगे. शुक्र की उल्टी चाल 42 दिनों तक रहेगी, जिसका असर सभी 12 राशियों पर होना तय है, लेकिन 4 राशिवालों को विशेष लाभ होने वाला है. इन 42 दिनों में इनकी​ किस्मत चमकेगी, मकान, वाहन, भौतिक सुख और सुविधाओं से जुड़े बड़े सपने पूरे हो सकते हैं.

शुक्र वक्री 2026: 4 राशियों पर सकारात्मक प्रभाव

वृषभ: वक्री शुक्र का शुभ प्रभाव वृषभ वालों के जीवन में देखने को मिलेगा. ये लोग 3 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच अच्छा धन लाभ पा सकते हैं. इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. निवेश के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, सोच समझकर फैसले करेंगे तो लाभ होगा. आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. इस समय में आपके काम बनेंगे और उसमें सफलता प्राप्त होगी. नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में आपका पद और प्रभाव बढ़ सकता है. करियर में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे.

तुला: वक्री शुक्र की वजह से तुला वाले आय के नए स्रोत बनाने में सफल हो सकते हैं. इस समय में धन का संकट दूर होगा और आपकी वित्तीय स्थिति में तेजी से सुधार होगा. जो लोग बेरोजगार है, उन लोगों को नई जॉब या नया काम मिल सकता है. आपके कार्य की सराहना होगा, जिससे आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी. नौकरी या बिजनेस से जुड़े फैसले आपको अच्छी सफलता प्रदान कर सकते हैं. जो मेहनत करेंगे, उसका सकारात्मक फल प्राप्त होगा. मकान या वाहन का सुख प्राप्त होगा.

मकर: शुक्र की उल्टी चाल मकर वालों के लिए अच्छा समय लेकर आएगा. इन 42 दिनों में आपकी आमदनी अच्छी होगी. आप पहले से अधिक पैसे बचाने में सफल हो सकते हैं, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ा हुआ होगा. पिछले समय से आपके प्लान अटके हुए हैं, उनको दोबारा से शुरू करने का मौका मिल सकता है. उस पर काम करने के लिए समय अनुकूल बन रहा है. करियर में किए गए प्रयास सार्थक होंगे. लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार रहें.

मीन: शुक्र की उल्टी चाल मीन राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकती है. अचानक से धन लाभ के संयोग बनेंगे. कोई फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिसकी उम्मीद नहीं थी. मकान या वाहन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सकारात्मक फल मिल सकता है. काम के क्षेत्र में आपको कोई नई डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपका करियर आगे बढ़ेगा. किसी बड़ी जगह काम करने का सपना पूरा हो सकता है, प्रयास करते रहें, उम्मीद न छोड़ें.



Source link