Rahul Gandhi PM Candidate: राहुल गांधी 2029 में PM कैंडिडेट होंगे? ममता बनर्जी ने इस सवाल पर क्यों साधी चुप्पी?

Rahul Gandhi PM Candidate: राहुल गांधी 2029 में PM कैंडिडेट होंगे? ममता बनर्जी ने इस सवाल पर क्यों साधी चुप्पी?


होमताजा खबरदेश

राहुल 2029 में PM कैंडिडेट होंगे? ममता बनर्जी ने इस सवाल पर क्यों साधी चुप्पी?

Last Updated:

Mamata Banerjee on Rahul Gandhi PM candidate: दिल्ली में बुधवार को हुए इंडिया गठबंधन की बैठक में टीएमसी नेता ममता बनर्जी से पत्रकारों ने जब सवाल पूछा? ‘राहुल गांधी 2029 में पीएम कैंडिडेट होंगे?, इस सवाल पर ममता बनर्जी ने साधी चुप्पी. जानिए दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद आंतरिक राजनीति उफान पर आ गया?

Zoom

राहुल गांधी के पीएम कैंडिडेट वाले सवाल पर ममता बनर्जी ने क्या कहा?

नई दिल्ली. दिल्ली में बुधवार को इंडिया ब्लॉक की हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद एक बार फिर नेतृत्व और प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर खींचतान खुलकर सामने आ गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भावी रणनीति और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर बुलाई गई इस अहम बैठक में सभी दलों ने एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की, लेकिन बैठक से निकलते ही जब मीडिया ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से तीखा सवाल पूछा तो गठबंधन के भीतर का अंदरूनी मतभेद एक बार फिर उजागर हो गया.

पत्रकारों ने जब सीधे शब्दों में पूछा कि क्या 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे या फिर वे खुद यह जिम्मेदारी संभालेंगी, तो ममता बनर्जी ने इस सवाल को सिरे से टाल दिया. पहले तो उन्होंने बात घुमाते हुए तल्ख अंदाज में कहा, ‘आप होंगे कैंडिडेट,’ और फिर खामोशी अख्तियार करते हुए केवल इतना कहा कि ‘कल हमारी प्रेस कॉन्फ्रेंस है, तब बताएंगे.’ ममता बनर्जी का राहुल गांधी के नाम पर सीधा जवाब न देना और मामले को अगले दिन की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टालना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इंडिया गठबंधन में 2029 के नेतृत्व को लेकर सर्वसम्मति बिल्कुल नहीं है.





Source link