“Natural”, “No Added Sugar” मतलब हेल्दी? फूड लेबल पर लिखें इन 8 शब्दों का असली अर्थ जानें

“Natural”, “No Added Sugar” मतलब हेल्दी? फूड लेबल पर लिखें इन 8 शब्दों का असली अर्थ जानें


Last Updated:

Smart Way To Read Food Label: मार्केट में कई तरह के फूड आइटम्स उपलब्ध है. व्यक्ति अपनी आवश्यकता और सेहत के आधार पर विकल्पों को चुनते हैं कई बार हम लेबल को अच्छे से पढ़ने के बाद भी हेल्दी सामान नहीं खरीद पाते हैं. इसका सबसे पड़ा कारण है कंपनियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐसे टर्म जो हेल्दी लगते हैं, लेकिन होते नहीं है. यहां जानिए फूड लेबल पर लिखे शब्दों का असली मतलब क्या होता है.

हम में से ज्यादातर लोग नेचुरल का मतलब हेल्दी समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता है. फूड लेबल पर लिखे नेचुरल शब्द का मतलब चीज कम प्रोसेस की गई है, उसमें कोई मिलावट नहीं है या वह पोषण के मामले में बेहतर है. किसी फूड में नेचुरल सोर्स से मिली चीजें हो सकती हैं, फिर भी उसमें शुगर, फैट या कैलोरी ज्यादा हो सकती है. इसलिए पैकेट के सामने वाले हिस्से को देखने के बाद पीछे प्रोडक्ट न्यूट्रिशन की पूरी जानकारी देखें.

इन दिनों मल्टीग्रेन को डाइट का हिस्सा बनाने पर काफी ज्यादा जोर दिया जा रहा है. ऐसे में लोग अक्सर मल्टीग्रेन वाले प्रोडक्ट ज्यादा चुनने लगे हैं. फूड लेबल पर लिखे मल्टीग्रेन का मतलब प्रोडक्ट में एक से ज्यादा तरह के अनाज का शामिल होना है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे सभी अनाज ‘होल ग्रेन’ ही हैं. मल्टीग्रेन ब्रेड, क्रैकर या सीरियल में साबुत अनाज के साथ-साथ कई रिफाइंड अनाज भी हो सकते हैं. अगर आपको खास तौर पर साबुत अनाज चाहिए, तो सामग्री की लिस्ट में ‘होल व्हीट’ (पूरा गेहूं) या ‘होल ग्रेन’ (साबुत अनाज) जैसे शब्द देखें और यह भी देखें कि कौन सी सामग्री लिस्ट में सबसे पहले दी गई है.

नो एडेड शुगर का मतलब है कि फूड रेगुलेशन के तहत तय शर्तों के अनुसार, बनाने वालों ने इसमें अलग से चीनी नहीं मिलाई है. इसका मतलब यह नहीं है कि प्रोडक्ट में नेचुरल शुगर नहीं है. फलों से बने प्रोडक्ट में बिना अलग से चीनी मिलाए भी चीनी होती है. इसलिए, न्यूट्रिशन पैनल में बताई गई कुल चीनी की मात्रा अब भी मायने रखती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शुगर-फ्री प्रोडक्ट में भी कैलोरी हो सकती है. प्रोडक्ट के आधार पर, चीनी की जगह नॉन-शुगर स्वीटनर या ऐसी दूसरी चीजें इस्तेमाल की जा सकती हैं जिनसे एनर्जी मिलती है. कुछ शुगर-फ्री बिस्कुट, चॉकलेट और डेजर्ट में भी काफी मात्रा में फैट हो सकता है. इसलिए, अगर आप खास तौर पर कैलोरी कम करने के लिए कोई प्रोडक्ट खरीद रहे हैं, तो “शुगर-फ्री” को “लो-कैलोरी” न समझें. एनर्जी वैल्यू भी जरूर देखें.

पैकेज्ड फ़ूड में प्रोटीन एक बहुत बड़ी खासियत बन गया है, चाहे वह ब्रेकफास्ट सीरियल और बिस्किट हों या दही और स्नैक बार. लेकिन “हाई-प्रोटीन” होने का दावा यह नहीं बताता कि वह फूड न्यूट्रिशन के लिहाज से संतुलित है या नहीं. प्रोटीन से भरपूर स्नैक में भी काफी मात्रा में सैचुरेटेड फैट, सोडियम या शुगर हो सकती है. इसलिए, पर सर्विंग प्रोटीन और सर्विंग साइज दोनों को एक साथ देखें.

जीरो कोलेस्ट्रॉलका मतलब है कि प्लांट बेस्ड कोई प्रोडक्ट कोलेस्ट्रॉल-फ्री हो सकता है, भले ही उसमें कैलोरी, सैचुरेटेड फैट या सोडियम कम न हो. वहीं, जब फैट कम किया जाता है, तो कंपनियां टेक्सचर और स्वाद बनाए रखने के लिए दूसरी चीजों का इस्तेमाल करती हैं. ऐसे में सिर्फ सबसे कम फैट की मात्रा देखने से पूरी बात समझ नहीं आएगी. बेहतर सवाल यह है कि प्रोडक्ट में कुल मिलाकर क्या-क्या है: इसमें कितना सैचुरेटेड फैट, चीनी, सोडियम, प्रोटीन और फाइबर है.

बिना प्रिजर्वेटिव का दावा करने वाला फूड आइटम्स अधिक पौष्टिक लग सकता है, लेकिन स्टोरेज कई तरीकों से हो सकता है, जिनमें प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, रेफ्रिजरेशन शामिल हो सकते है.

पैकेट का अगला हिस्सा आपका ध्यान खींचने के लिए डिज़ाइन किया जाता है. काम की जानकारी आमतौर पर पीछे की तरफ होती है. कोई प्रोडक्ट खरीदने से पहले, उसमें मौजूद चीजों की लिस्ट, सर्विंग साइज, कैलोरी, प्रोटीन, कुल शुगर, सैचुरेटेड फैट, सोडियम और फाइबर की जांच करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link