VIDEO: नमन धीर ने जमीन खोदकर पकड़ा कैच, ऐसी फुर्ती कि चीता भी शर्मा जाए
Last Updated:
IND vs WI 2nd ODI: नमन धीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में कीसी कार्टी का लाजवाब कैच पकड़ा. प्रसिद्ध कृष्णा की बॉल पर कार्टी ने अपिश ड्राइव लगाई. गेंद कुछ देर के लिए हवा में थी, लेकिन फील्डर से बेहद दूर. इस हाफ चांस को नमन धीर ने दोनों हाथों से लपका और शानदार छलांग लगाते हुए गेंद को लगभग जमीन से खोदकर निकाल लिया.
नमन धीर के शानदार लो कैच से कार्टी आउट हुए.
गुवाहाटी: सिर्फ एक मैच पुराने नमन धीर ने अपने दूसरे ही इंटरनेशनल मुकाबले में ऐसा कैच लपका कि पूरी दुनिया उनकी फिटनेस की दीवानी हो गई. विस्फोटक बैटिंग और पार्ट टाइम स्पिनर नमन धीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में केसी कार्टी का कैच पकड़कर भारत की मैच में वापसी करवाई.
नमन धीर की हैरतंगेज फुल स्ट्रैच ड्राइव
दरअसल, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 4.5 ओवर तक बिना किसी नुकसान के 37 रन बना लिए थे. जस्टिन ग्रीव्स की गैरमौजूदगी में जॉन कैंपबेल और कीसी कार्टी क्रीज पर जमकर भारतीय गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे. भारत को इस साझेदारी को हर हाल में तोड़ना था, तभी नमन धीर ने अपनी चुस्ती-फुर्ती से एक असंभव कैच कर दिखाया.
टीवी अंपायर ने जांचा फिर भारत को मिला विकेट
पांचवें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की आखिरी गेंद पर ओपनर केसी कार्टी ने अपिश ड्राइव लगानी चाही, जिसे कवर पॉइंट पर मुस्तैद नमन धीर ने आगे की तरफ फुल स्ट्रेच डाईव लगाकर लपक लिया. इस बेहतरीन लो कैच को पहले टीवी अंपायर ने चेक किया फिर आउट का इशारा किया. केसी कार्टी नौ रन बनाकर आउट हुए. वेस्टइंडीज को 37 रन पर पहला झटका.
जॉन कैंपबेल ने 65 गेंद में ठोकी सेंचुरी
पहले वनडे में 62 रन बनाने वाले लेफ्ट हैंड ओपनर जॉन कैंपबेल ने 65 गेंद में शतक ठोका है. यह उनके करियर का दूसरा वनडे शतक है. जमैका के इस 33 साल के विस्फोटक बल्लेबाज ने पेसर्स और स्पिनर्स दोनों के खिलाफ अटैकिंग शॉट्स लगाए.