IND vs SL Asian Games: भारत-श्रीलंका का सेमीफाइनल कल, बारिश बिगाड़ेगी खेल या सुहाना होगा जापान का मौसम?

IND vs SL Asian Games: भारत-श्रीलंका का सेमीफाइनल कल, बारिश बिगाड़ेगी खेल या सुहाना होगा जापान का मौसम?


निशिन: गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार भारतीय टीम जब गुरुवार को सुबह 10 बजे श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेगी तो सारी निगाहें ऊपर आसमां पर होगी. जापान में बीते एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है. गीले मैदान के चलते भारत बिना कोई मैच खेले हायर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल तक पहुंच गया. श्रीलंका की भी यही कहानी रही.

IND vs SL: गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम?
नागोया पहुंचने के बाद से भारी बारिश के कारण भारतीय टीम को ज्यादा अभ्यास करने का मौका नहीं मिला है. सेमीफाइनल से ठीक पहले आसमान साफ ​​हुआ है. गुरुवार और शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी है, लेकिन फाइनल के दिन यानि शनिवार को बारिश आ सकती है.

भारत दोबारा गोल्ड जीतने का प्रबल दावेदार
बारिश के कारण चारों क्वार्टर फाइनल मैच रद्द करने पड़े थे और आईसीसी रैंकिंग में बेहतर स्थान रखने वाली टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. असल में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमें अभी तक प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाई हैं. दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. लगातार दो बार के टी-20 विश्व कप विजेता भारत स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार है और अगर मौसम ने साथ दिया तो श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम को यह मैच जीतने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि श्रीलंका अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ नहीं उतरी है.

सेमीफाइनल रद्द हुआ तो क्या होगा?
अगर सेमीफाइनल भी बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर होने के आधार पर भारत फाइनल में पहुंच जाएगा. श्रीलंका नौवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान छठे और बांग्लादेश आठवें स्थान पर हैं.

फाइनल में भी बारिश हुई तो क्या होगा?
यदि दूसरा सेमीफाइनल भी बारिश से प्रभावित होता है, तो पाकिस्तान अपनी बेहतर रैंकिंग के आधार पर आगे बढ़ जाएगा. अगर तीन अक्टूबर को होने वाले फाइनल में मौसम खेल में बाधा डालता है और मैच नहीं हो पाता है तो दोनों टीम को स्वर्ण पदक मिलेगा.

भारत का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी और विप्रज निगम

श्रीलंका का स्क्वॉड: एशेन बंडारा, लसिथ क्रोसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, नुवान तुषारा, थारिंडु रत्नायके, वानुजा सहन, सोहन डी लिवर और गरुका संकेथ



Source link