IIT छोड़िए इस NIT ने मचाया धमाल, छात्र को मिला 1.31 करोड़ का पैकेज, 83 छात्रों ने छुआ 30 लाख का आंकड़ा

IIT छोड़िए इस NIT ने मचाया धमाल, छात्र को मिला 1.31 करोड़ का पैकेज, 83 छात्रों ने छुआ 30 लाख का आंकड़ा


NIT Rourkela Placement 2026: B.Tech करने वाले छात्रों के लिए कॉलेज चुनते समय प्लेसमेंट बहुत मायने रखता है. हर छात्र जानना चाहता है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे नौकरी कहां मिलेगी और कितनी सैलरी मिलेगी. आमतौर पर बड़े पैकेज की बात होने पर IIT का नाम सामने आता है. लेकिन NIT राउरकेला ने भी प्लेसमेंट के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है. यहां एक छात्र को 1.31 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है. वहीं, BTech के 95 फीसदी से ज्यादा छात्रों को नौकरी का ऑफर मिला है.

1.31 करोड़ रुपये रहा सबसे हाईएस्ट पैकेज

NIT राउरकेला की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, B.Tech छात्रों को इस प्लेसमेंट सीजन में सबसे ज्यादा 1.31 करोड़ रुपये सालाना का पैकेज मिला. वहीं, इस साल छात्रों का एवरेज पैकेज 15.33 लाख रुपये सालाना रहा. जबकि मीडियन पैकेज 12.50 लाख रुपये रहा. खास बात यह है कि 83 से ज्यादा छात्रों को 30 लाख रुपये से अधिक का सालाना पैकेज मिला है.

95.47 फीसदी छात्रों का हुआ प्लेसमेंट

NIT राउरकेला के B.Tech प्रोग्राम का प्लेसमेंट रेट 95.47 फीसदी रहा है. यानी प्लेसमेंट के लिए बैठे 100 में से करीब 95 छात्रों को नौकरी का ऑफर मिला. इस दौरान छात्रों को कुल 1,340 प्लेसमेंट ऑफर मिले. इसके अलावा 364 छात्रों को 6 महीने की इंटर्नशिप और प्री-फाइनल ईयर के छात्रों को 258 समर इंटर्नशिप ऑफर मिले.

374 कंपनियां पहुंचीं कैंपस

इस बार NIT राउरकेला के प्लेसमेंट ड्राइव में 374 कंपनियों ने हिस्सा लिया. इनमें करीब आधी कंपनियां पहली बार कॉलेज के प्लेसमेंट में शामिल हुईं. सबसे ज्यादा कंपनियां सॉफ्टवेयर और IT सेक्टर से आई थीं. इसके बाद मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग और फाइनेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और एजुकेशन सेक्टर की कंपनियां रहीं.

इन पदों पर मिली नौकरियां

दरअसल, छात्रों को अलग-अलग तरह की नौकरियों के ऑफर मिले हैं. इनमें Software Engineer, Software Development Engineer, Hardware Engineer, Graduate Trainee Engineer, Data Analyst और Business Analyst जैसे पद शामिल हैं. कुल जॉब ऑफर में करीब 41.69 फीसदी नौकरियां कोर सेक्टर की थीं.

इंटर्नशिप में भी मिला अच्छा स्टाइपेंड

NIT राउरकेला के छात्रों को इंटर्नशिप में भी अच्छे मौके मिले हैं. इंजीनियरिंग छात्रों के लिए सबसे ज्यादा इंटर्नशिप स्टाइपेंड 1.50 लाख रुपये प्रति महीने तक पहुंचा. इंस्टीट्यूट के मुताबिक, प्लेसमेंट के इन नतीजों में छात्रों की मेहनत के साथ कॉलेज के करियर डेवलपमेंट सेंटर की भी अहम भूमिका रही.



Source link