‘भगवान राम को सलमान-रजनीकांत बना दिया’, ‘रामायण’ के एक्शन सीन पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स की मंशा पर उठाए सवाल

‘भगवान राम को सलमान-रजनीकांत बना दिया’, ‘रामायण’ के एक्शन सीन पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स की मंशा पर उठाए सवाल


Last Updated:

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. मगर जब इसका ट्रेलर हुआ, तो कई लोगों ने इसके वीएफएक्स पर सवाल उठाए. अब मुकेश खन्ना ने ‘रामायण’ के ट्रेलर पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने मेकर्स पर मर्यादा पुरुषोत्तम को ऐसे दिखाया है, जैसे कोई एक्शन सुपरस्टार हो. मुकेश खन्ना ने कहा कि उन्होंने कभी भगवान राम को पेड़ पर चढ़कर तीर चलाते हुए नहीं देखा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फिल्म ‘रामायाण’ 2 पार्ट में रिलीज होगी. (फोटो साभार: Instagram@iammukeshkhanna)

नई दिल्ली: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, रवि दुबे और यश अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं. फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी. पहला पार्ट अक्टूबर 2026 में दिवाली से पहले दुनिया भर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा. फिल्म ‘रामायण’ का धमाकेदार ट्रेलर करीब 2 महीने पहले रिलीज हुआ था. तब फिल्म, उसके वीएफएक्स और किरदारों के फिल्मांकन पर खूब चर्चा हुई. कई लोगों ने इसकी तारीफ की, तो कई लोग उसमें खामियां ढूंढते रहे. अब मुकेश खन्ना ने फिल्म के एक्शन सीन्स का मखौल उड़ाया है. उन्होंने स्पेशल इफेक्ट के ज्यादा इस्तेमाल की आलोचना की.

मुकेश खन्ना ने ‘बॉलीवुड नाउ’ के एक चैट शो में कहा कि नितेश तिवारी और टीम ने भगवान राम को एक एक्शन मैन, एक एक्शन सुपरस्टार बना दिया है, जिससे उनकी ‘मर्यादा पुरूषोत्तम’ की गरिमा छीन ली गई है. उन्होंने यह भी कहा था कि स्पेशल इफेक्ट्स फिल्म को तमाशा नहीं बनाते, क्योंकि भारतीय परंपरा में राम का भावनात्मक अहमियत है. वे कहते हैं, ‘श्री राम को धनुर्धर बना दिया है. श्री राम धनुर्धर थे. भगवान का रूप है, अवतार है. कृष्ण भी भगवान के अवतार थे. पर जिस तरह के फाइट सीक्वेंस दिखाए हैं, वैसा कभी नहीं देखा. श्री राम पेड़ के ऊपर उठ के तीर नहीं मरते. इतनी रामायण पढ़ी है. रामलीला देखी है. श्री राम को सलमान खान, अमिताभ बच्चन बना दिया, रजनीकांत बना दिया. राम मर्यादा पुरूषोत्तम हैं.’

विदेशी लोगों के मन में राम की इमेज नहीं
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, ‘रामजी ऐसे फाइट नहीं करते थे. रामजी को मैन ऑफ एक्शन बना दिया, क्लिंट ईस्टवुड बना दिया.’ उन्होंने स्पेशल इफेक्ट्स के भारी इस्तेमाल पर भी सवाल उठाया था. एक्टर ने आगे कहा, ‘मैंने सुना है कि उन्होंने एक ग्लोबल रिलीज की योजना बनाई है. बाहर के लोगों को फर्क नहीं पड़ता राम की इमेज से. वो इसकी तुलना स्टार वार्स से करेंगे. भारत में आप अगर राम दिखा रहे हों, तो आस्था से दिखाओ. विदेशों में लोगों के मन में राम की इमेज नहीं है. लेकिन अगर आप राम को भारतीय दर्शकों के सामने लाते हैं, तो सम्मान और प्रतिष्ठा होनी चाहिए.’

4,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी है ‘रामायण’
फिल्म ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने एक बातचीत में बताया, ‘जब हमने छह या सात साल पहले इसे बनाने का काम शुरू किया था, तो लोगों को लगा कि मैं पागल हूं क्योंकि कोई भी भारतीय फिल्म इस पैमाने के आस-पास भी नहीं है. आसान शब्दों में कहें, तो दोनों हिस्सों को मिलाकर बजट करीब 500 मिलियन डॉलर होगा, जो 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. हम दुनिया की सबसे बड़ी महागाथा पर दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म बना रहे हैं, जिसे पूरी दुनिया में देखा जाना चाहिए. फिर भी, मेरा मानना ​​है कि हम इसे हॉलीवुड की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों की तुलना में ज्यादा बेहतर और कुशल तरीके से कर रहे हैं. हम गैर-जिम्मेदाराना काम नहीं कर रहे हैं. हम बड़े सपने देख रहे हैं, लेकिन जमीन से जुड़े हुए हैं.’



Source link