प्रज्ञान ओझा को ही क्यों सौंपी गई अजीत अगरकर की जगह चीफ सिलेक्टर की कुर्सी?
Last Updated:
Prgyan Ojha New Chief Selector: अजीत अगरकर का चार अक्टूबर को बीसीसीआई के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा. ऐसे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अब साउथ जोन के सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी संभालने को कहा है. माना जा रहा है कि यह अंतरिम व्यवस्था आगे चलकर स्थायी भी हो सकती है. फिलहाल स्थिति अनिश्चित है.
प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर की जगह बनाया गया अंतरिम चीफ सिलेक्टर
गुवाहाटी: पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अंतरिम तौर पर भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी दे दी गई है. न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी को लेकर गुवाहाटी में बीती रात चयन समिति की बैठक में साउथ जोन के इस चयनकर्ता को कमान संभालने कहा गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि प्रज्ञान ओझा को ही ये जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई और क्या वही परमानेंट चीफ सिलेक्टर बना दिए जाएंगे. ओझा के सामने तीन बड़े चैलेंज हैं क्योंकि अब वही न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का चयन करेंगे.
प्रज्ञान ओझा ही क्यों चुने गए अगरकर के उत्तराधिकारी?
40 साल के प्रज्ञान ओझा टेस्ट मैच के अनुभव के आधार पर मौजूदा चार चयनकर्ताओं में सबसे सीनियर हैं और इस लिहाज से वह कमान संभालने के लिए स्वाभाविक पसंद बने. अनुभव के मामले में उनके बाद सेंट्रल जोन के शिवसुंदर दास (23 टेस्ट), नॉर्थ जोन के आरपी सिंह (14) और अजय रात्रा (6) का नंबर आता है.
प्रज्ञान ओझा भारतीय सीनियर मेंस क्रिकेट टीम के अंतरिम चीफ सिलेक्टर बनाए गए.
अगर प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर तो पार्थिव पटेल का क्या?
प्रज्ञान ओझा परमामेंट चीफ सिलेक्टर बनाए जाएंगे या उनकी जगह को नया चेहरा आएगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वेस्ट जोन से अजीत अगरकर की जगह पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल की एंट्री होगी और वही चेयरमैन भी बनाए जाएंगे. एक सूत्र ने कहा, ‘BCCI में कभी भी कुछ भी हो सकता है। लेकिन ओझा सभी के लिए स्वीकार्य उम्मीदवार लगते हैं.’
न्यूजीलैंड दौरे के लिए हुई मीटिंग में बातचीत
भारतीय टीम को 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे खेलना है. ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर और असम के ही रहने वाले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी मीटिंग में ही थे. सूत्रों की माने तो इस मीटिंग में न्यूजीलैंड दौरे के बारे में भी बात हुई. भारत को अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जिसमें पांच T20I, पांच ODI और दो टेस्ट खेलने हैं, इसलिए नई चयन व्यवस्था का पहला बड़ा टेस्ट यही दौरा होगा. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी इंजरी से उबर ही नहीं पा रहे हैं ऐसे में उनका विकल्प क्या होगा, इसके लिए प्रज्ञान ओझा को कड़ी माथापच्ची करनी होगी.