जो आना चाहेंगे, उसको लेंगे… तो क्या बृजभूषण शरण सिंह को अपनी पार्टी में लेंगे अखिलेश? सामने आया बयान

जो आना चाहेंगे, उसको लेंगे… तो क्या बृजभूषण शरण सिंह को अपनी पार्टी में लेंगे अखिलेश? सामने आया बयान


Last Updated:

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव होने वाला है. ऐसे में सूबे का राजनीतिक माहौल बदला हुआ है. अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया, जिससे उनकी और सपा की नजदीकियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.

Zoom

बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया.

लखनऊः कैसरगंज से पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह के ताजा बयान पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. अखिलेश यादव ने कहा, “जो आना चाहेगा उसको लेंगे, उसे स्वीकार करेंगे.” दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बिना अखिलेश यादव के सब सूना है. वहीं समाजवादी पार्टी के एक विधायक ने कहा है कि सपा राज्यसभा चुनाव में अपना तीसरा उम्मीदवार उतारेगी और वह सरप्राइजिंग होगा.

25 नवंबर को समाप्त होगा 9 सांसदों का कार्यकाल
चुनाव नौ राज्यसभा सदस्यों के कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने के कारण आवश्यक हो गए हैं. इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा, भाजपा नेता अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल और सीमा द्विवेदी, सपा नेता राम गोपाल यादव तथा बसपा के रामजी गौतम शामिल हैं. पुरी और वर्मा को केंद्रीय मंत्री बने रहने के लिए पुनः निर्वाचित होना होगा. दसवीं सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल नियुक्त होने के बाद उच्च सदन से इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई.

बीजेपी 8 तो सपा जीत सकती है दो सीट
उत्तर प्रदेश विधानसभा की मौजूदा संख्या-बल के आधार पर किए गए आकलन के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन आठ राज्यसभा सीटें जीतने की स्थिति में है, जबकि कांग्रेस के समर्थन से समाजवादी पार्टी (सपा) दो सीटें हासिल कर सकती है।



Source link