Last Updated:
IIIT Ranchi BTech Admission: आईआईटी रांची के छात्र सक्षम को Rubrik में टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर के पद पर 1.25 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है. अब इसके बाद से ही इंस्टीट्यूट काफी चर्चा में है और छात्र जानना चाहते हैं कि यहां कैसे एडमिशन मिलता है. इसलिए आज हम बताएंगे कि IIIT रांची में B.Tech में आप कैसे एडमिशन ले सकते हैं.
IIIT Ranchi BTech Admission: आज के समय में अच्छे कॉलेज से पढ़ाई करना छात्रों के लिए करियर की मजबूत शुरुआत माना जाता है. इसी बीच इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रांची (IIIT Ranchi) के छात्र सक्षम ने अपने प्लेसमेंट से इंस्टीट्यूट का नाम चर्चा में ला दिया है. दरअसल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (Data Science and Artificial Intelligence) के छात्र सक्षम को टेक्नोलॉजी कंपनी Rubrik में टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर (Technical Program Manager) के पद पर सालाना 1.25 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है. इसे IIIT रांची के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा जॉब ऑफर बताया जा रहा है. उनकी सफलता के बाद कई छात्रों के मन में यह सवाल भी है कि आखिर इस इंस्टीट्यूट में B.Tech में एडमिशन कैसे मिलता है?
IIIT रांची में B.Tech के लिए पहला कदम JEE Main
IIIT रांची में B.Tech में एडमिशन के लिए छात्रों को सबसे पहले JEE Main परीक्षा देनी होती है. इसलिए 12वीं के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई का लक्ष्य रखने वाले छात्रों के लिए JEE Main की तैयारी अहम हो जाती है. परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल करने के बाद एडमिशन की अगली प्रक्रिया शुरू होती है. हालांकि, सिर्फ परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होता, बल्कि उम्मीदवार की रैंक के आधार पर आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में सीट मिलने की संभावना तय होती है.
JoSAA काउंसलिंग से मिलता है कॉलेज चुनने का मौका
JEE Main के बाद उम्मीदवारों को JoSAA काउंसलिंग में शामिल होना होता है. इस दौरान छात्र अपनी पसंद के इंस्टीट्यूट्स और कोर्स को प्राथमिकता के अनुसार चुनते हैं. उम्मीदवार अपनी पसंद में IIIT रांची को भी शामिल कर सकते हैं. इसके बाद उम्मीदवार की JEE Main रैंक, उपलब्ध सीट और उसकी पसंद के आधार पर सीट अलॉटमेंट किया जाता है. अगर IIIT रांची में सीट मिल जाती है, तो उम्मीदवार को तय समय के अंदर आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होती है.
सीट मिलने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी
काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों के जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाती है. सीट अलॉट होने के बाद उम्मीदवार को निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होती है. हालांकि, अगर पहले राउंड में सीट नहीं मिलती है, तो उम्मीदवार आगे के सीट अलॉटमेंट राउंड का इंतजार कर सकता है. सीट मिलने और सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद IIIT रांची में B.Tech एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होती है.
सक्षम की सफलता से कॉलेज फिर चर्चा में
IIIT रांची में एडमिशन की प्रक्रिया JEE Main और JoSAA काउंसलिंग के जरिए आगे बढ़ती है, लेकिन एडमिशन के बाद छात्रों की असली चुनौती अपनी पढ़ाई और स्किल्स को मजबूत करना होती है. सक्षम को मिला 1.25 करोड़ रुपये का पैकेज इसी बात की ओर इशारा करता है कि टेक्निकल नॉलेज, प्रॉब्लम सॉल्विंग और लगातार सीखने की कोशिश से छात्र बड़े करियर अवसर हासिल कर सकते हैं.