जयपुर: व्यापारियों का 2 और 15 अक्टूबर को ‘NO UPI’ दिवस, MDR चार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी

जयपुर: व्यापारियों का 2 और 15 अक्टूबर को ‘NO UPI’ दिवस, MDR चार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी


Last Updated:

Jaipur Traders Declare ‘NO UPI’ Day on Oct 2 and 15: यूपीआई (UPI) पर 40 पैसा सैकड़ा और 5 रुपये फिक्स्ड एमडीआर (MDR) लागू करने के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने 2 व 15 अक्टूबर को ‘NO UPI’ दिवस मनाने का फैसला किया है. राजस्थान समेत 17 राज्यों के व्यापारी 2 अक्टूबर से काली पट्टी बांधकर आंदोलन शुरू करेंगे. 10 अक्टूबर को देश भर में विरोध प्रदर्शन होंगे और 15 अक्टूबर को काला दिवस मनाते हुए व्यापारी डिजिटल पेमेंट पूरी तरह बंद रखेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने यह जानकारी दी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Jaipur News: व्यापारियों का 2 और 15 अक्टूबर को NO UPI दिवस

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई (UPI) ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने के विरोध में देशभर के व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है. भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की गवर्निंग बॉडी की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला लेते हुए 2 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को ‘NO UPI’ दिवस मनाने का ऐलान किया गया है. सरकार के इस फैसले के खिलाफ राजस्थान समेत देश के 17 राज्यों के व्यापारी एकजुट हो गए हैं और आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं.

भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने यूपीआई डिजिटल भुगतान पर 40 पैसा प्रति सैकड़ा एमडीआर लागू कर दिया है. इसके अलावा रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस, फ्यूल और खेती-किसानी से जुड़े सामानों पर भी 5 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन फिक्स्ड एमडीआर थोप दिया गया है. व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के नाम पर अब छोटे और बड़े व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

2 अक्टूबर से होगी आंदोलन की शुरुआत
व्यापारियों ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है. आगामी 2 अक्टूबर से इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन की औपचारिक शुरुआत की जाएगी. इसके तहत बीयूवीएम (BUVM) से जुड़े सभी व्यापारी लगातार काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे. व्यापारियों का कहना है कि सरकार को डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना चाहिए, न कि उस पर टैक्स और चार्ज लगाकर व्यापारियों व आम जनता की जेब ढीली करनी चाहिए.

10 अक्टूबर को शहर-शहर प्रदर्शन, 15 को ‘काला दिवस’
10 अक्टूबर को देश भर की सभी व्यापारिक संस्थाएं अपने-अपने शहरों में जिला स्तर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगी. इसके बाद 15 अक्टूबर को ‘काला दिवस’ मनाते हुए पूरे राज्य और देश में ‘नो यूपीआई डे’ (NO UPI Day) रखा जाएगा. इस दिन व्यापारी पूरी तरह से डिजिटल भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे और केवल नकद लेनदेन ही करेंगे. राजस्थान समेत 17 राज्यों के व्यापारिक संगठनों के इस फैसले से डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.



Source link