कृष्ण जन्मभूमि मुद्दे पर फिर गरमाया माहौल, लखनऊ में लगे अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर, धर्म संसद का ऐलान

कृष्ण जन्मभूमि मुद्दे पर फिर गरमाया माहौल, लखनऊ में लगे अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर, धर्म संसद का ऐलान


Last Updated:

Poster War News : विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से अंबेडकर चौराहा, 1090 चौराहा, बंदरिया बाग चौराहा और हजरतगंज चौराहा समेत कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों के जरिए संगठन ने कृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर अपनी मांग और आगामी धर्म संसद को लेकर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश की है. 

Zoom

लखनऊ में शुरू हुआ पोस्टर वार.

लखनऊ : मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है. विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर 4 अक्टूबर को लखनऊ में धर्म संसद आयोजित करने का ऐलान किया है. धर्म संसद को लेकर राजधानी लखनऊ के कई प्रमुख चौराहों पर पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सवाल पूछते हुए उन्हें धर्म संसद में आने का न्योता भी दिया गया है.

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से अंबेडकर चौराहा, 1090 चौराहा, बंदरिया बाग चौराहा और हजरतगंज चौराहा समेत कई जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों के जरिए संगठन ने कृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर अपनी मांग और आगामी धर्म संसद को लेकर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश की है. धर्म संसद को लेकर लगाए गए पोस्टर में सपा मुखिया अखिलेश यादव का नाम लिखा गया है. पोस्टर पर सवाल किया गया है कि अखिलेश यादव जी, यदुवंशी जानना चाहते हैं कि आपका चुनावी रथ क्या कृष्ण जन्मभूमि धर्म संसद में भी आएगा? इस तरह पोस्टर के जरिए संगठन ने अखिलेश यादव को सीधे धर्म संसद में शामिल होने का निमंत्रण दिया है.

प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए पोस्टर

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बादल यादव की ओर से ये पोस्टर लगाए गए हैं. संगठन का कहना है कि कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा हिंदू समाज के लिए महत्वपूर्ण है और इसी विषय को लेकर धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है. परिषद की ओर से लोगों से धर्म संसद में पहुंचने की अपील भी की जा रही है.

पहले भी हो चुके हैं बड़े ऐलान

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद पहले भी कई बार बड़े ऐलान कर चुकी है. अब एक बार फिर संगठन ने राजधानी लखनऊ में पोस्टर लगाकर धर्म संसद की घोषणा की है. इस बार पोस्टरों में अखिलेश यादव को सीधे संबोधित करते हुए उनसे सवाल पूछा गया है. इससे धर्म संसद के ऐलान के साथ-साथ राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है.



Source link