कहीं खिलेगी धूप तो कहीं होगी बारिश, आज मध्य प्रदेश में दिखेगा मिलाजुला मौसम

कहीं खिलेगी धूप तो कहीं होगी बारिश, आज मध्य प्रदेश में दिखेगा मिलाजुला मौसम


Last Updated:

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. आज यानी 30 सितंबर 2026, दिन बुधवार को 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं शेष जिलों में मौसम साफ रहेगा लेकिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. दिन में धूप होने के चलते गर्मी महसूस हो सकती है, तो वहीं रात के समय तापमान गिरने से मौसम सुहावना हो सकता है.

Zoom

आज कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. (सांकेतिक तस्वीर)

जबलपुर. मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई में अब कुछ दिन शेष हैं. धीरे-धीरे प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क होता जा रहा है. आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना न के बराबर हो जाएगी. जिसके बाद गुलाबी ठंड का मौसम शुरू होगा. फिलहाल भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी 30 सितंबर 2026, दिन बुधवार के लिए 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बन रही है. गरज-चमक के साथ झोंकेदार हवा चलने का अनुमान भी जताया गया है. IMD ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

मौसम विभाग के अनुसार आज सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बैतूल और पांढुर्णा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं. वहीं गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना भी बन रही है. शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने प्रभावित जिले वासियों से सतर्क रहने की अपील की है. तेज हवा चलने के दौरान खुले में, टिन शेड, हल्की नुकीली या धारदार वस्तुओं आदि के आसपास न खड़े हों.

भोपाल में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी भोपाल में आज मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा. दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस हो सकती है. अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. ग्वालियर में भी मौसम साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. उज्जैन में मौसम शुष्क रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जबलपुर में मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

खजुराहो सबसे गर्म स्थान
बताते चलें कि बीते 24 घंटों में खजुराहो 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. वहीं इंदौर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा. धार में 17.4 डिग्री सेल्सियस और पचमढ़ी में 18 डिग्री सेल्सियस रात का तापमान दर्ज होने से सुबह और रात के समय ठंडक महसूस हुई. आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी.



Source link