Last Updated:
भारतीय शेयर बाजार में आज सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 22,834 के लेवल पर है, जबकि एशियाई बाजारों में भी कारोबार लगभग सपाट है. अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए. …और पढ़ें
शेयर बाजार में आज सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं.
आज शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत हो सकती है. ग्लोबल संकेत मिले-जुले हैं. गिफ्ट निफ्टी भी 0.07 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 22,834 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. एशियाई बाजारों में हांग सेंग 0.02 फीसदी ऊपर है, जबकि शंघाई इंडेक्स लगभग सपाट कारोबार है.
September 29, 202607:37 IST
डॉलर दो महीने के उच्च स्तर के करीब
डॉलर मंगलवार को करीब दो महीने के ऊंचे स्तर पर बना हुआ है. तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेज बढ़ोतरी से डॉलर को मजबूती मिली है. हालांकि, इसमें ज्यादा तेजी नहीं आई क्योंकि निवेशक इस हफ्ते आने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं. इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर आगे की रणनीति के संकेत मिल सकते हैं.
September 29, 202607:32 IST
सोमवार को शेयर बाजार का हाल कैसा रहा?
भारतीय शेयर बाजार की हफ्ते की शुरुआत कमजोर रही. सोमवार को सेंसेक्स 1,124.02 अंक यानी 1.52 फीसदी गिरकर 72,771.72 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 360.25 अंक यानी 1.56 फीसदी टूटकर 22,780.25 पर आ गया. कारोबार के दौरान निफ्टी 22,800 के नीचे फिसल गया और करीब 6 महीने के निचले स्तर के पास पहुंच गया. बाजार में बिकवाली की वजह कमजोर ग्लोबल संकेत, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, ऊंची बॉन्ड यील्ड, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में गतिरोध के बाद बढ़ी जियोपॉलिटिकल चिंता रही.