Mithun Rashifal: आज ग्रहों की चाल बदलेगी कई चीजें, मिथुन राशि वालों के रिश्ते, धन और शत्रुओं पर पड़ेगा असर, जानें उपाय

Mithun Rashifal: आज ग्रहों की चाल बदलेगी कई चीजें, मिथुन राशि वालों के रिश्ते, धन और शत्रुओं पर पड़ेगा असर, जानें उपाय


Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 30 September 2026: पितृ पक्ष के दौरान तिथियों और नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग जीवन में बड़े ज्योतिषीय बदलाव के संकेत दे रहा है. आज 30 सितंबर, बुधवार को तृतीय और चतुर्थी दोनों श्राद्ध एक साथ पड़ रहे हैं. कृतिका नक्षत्र और वज्र योग के प्रभाव के साथ-साथ बुध-शुक्र की युति से कई राशियों के समीकरण बदलेंगे. जहां कुछ जातकों को भौतिक सुख और धन लाभ मिलेगा, वहीं पितृ दोष और मानसिक तनाव से बचने के लिए विशेष उपायों की आवश्यकता होगी.

Aaj Ka Mithun Rashifal 30 September 2026 (मिथुन राशिफल)/देहरादून: आज 30 सितंबर यानी बुधवार का दिन है. आज तृतीय और चतुर्थी दोनों श्राद्ध एक साथ हैं. आज के दिन कृत्तिका नक्षत्र रहेगा जिसके स्वामी सूर्य हैं. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज बुधवार को तृतीय और चतुर्थी दोनों श्राद्ध एक साथ पड़ रहे हैं. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने बताया कि आज के दिन कृत्तिका नक्षत्र रहेगा, जिसके स्वामी सूर्यदेव हैं. इसके साथ ही आज वज्र योग बन रहा है, जिसका सीधा अर्थ बैर या शत्रुता होता है. इस योग के प्रभाव से मिथुन राशि वाले जातकों के शत्रुओं और बैर में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

मानसिक स्थिति और भौतिक सुख-सुविधाएं
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस दौरान कृत्तिका नक्षत्र और कन्या राशि में सूर्य के संचार के कारण जातक का स्वभाव धार्मिक और आदरणीय रहेगा. हालांकि, रति अवस्था के प्रभाव से मन में अकारण उदासी या शोक छाया रह सकता है. कई बार व्यक्ति में बदले की भावना जागृत हो सकती है, जिससे उसके विचारों में नकारात्मकता आ सकती है. इसके बावजूद, इस महादशा के शुभ प्रभाव से जातक को धन, द्रव्य और भौतिक सुखों की भरपूर प्राप्ति भी होगी.

बना रहा है दूसरी पत्नी का योग
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि बुधवार के दिन गोचर में बुध और शुक्र एक साथ विराजमान हैं. जिन जातकों के जीवन में स्त्री श्राप से जुड़ा दोष चल रहा है, उनके भाग्य में दूसरी पत्नी का योग बन सकता है. वर्तमान में यह दोनों ग्रह पंचम भाव में संचार कर रहे हैं, जिससे व्यक्ति का मन बौद्धिक क्षमताओं, प्रेम, रोमांस और मित्रता के मामलों में उलझा रहेगा. वहीं राहु की दृष्टि के कारण विजातीय संबंध बनने की संभावना भी बनी रहेगी.

पितृ दोष और उसके लक्षण
इस समय शुक्र अपनी स्वयं की राशि में स्थित होकर चंद्रमा युक्त वृश्चिक राशि को ऊर्जा दे रहा है. दूसरी ओर सूर्य का नक्षत्र नकारात्मक स्थिति में होने के कारण पितृ दोष का निर्माण कर रहा है. पितृ दोष के प्रभाव स्वरूप व्यक्ति को पिता के कारण कष्ट का सामना करना पड़ सकता है या स्वयं पिता बनने व संतान पक्ष से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है.

ग्रह शांति और पितृ दोष निवारण के उपाय
इन ग्रह दोषों के निवारण के लिए ज्योतिषीय उपाय करना बेहद लाभकारी सिद्ध होगा. जातकों को चंद्रमा से जुड़े उपाय करने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराने और द्विज ब्राह्मण यानी ब्राह्मण दंपति को शय्या का दान करने से पितृ दोष तथा अन्य नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाते हैं, जिससे जीवन में पुनः सकारात्मकता आने लगती है.



Source link