IND vs WI: बॉलिंग बनी टीम इंडिया का सिरदर्द, वर्ल्ड कप से पहले जारी माथापच्ची, गुवाहाटी में क्या होगा प्लान?

IND vs WI: बॉलिंग बनी टीम इंडिया का सिरदर्द, वर्ल्ड कप से पहले जारी माथापच्ची, गुवाहाटी में क्या होगा प्लान?


होमखेलक्रिकेट

बॉलिंग बना भारत का सिरदर्द, WC से पहले माथापच्ची जारी, गुवाहाटी में क्या होगा?

Last Updated:

India vs West Indies Guwahati ODI: इस बात में कोई संदेह नहीं कि बैटिंग भारत की सबसे बड़ी ताकत है. भारत ने 296 रन का लक्ष्य 42 ओवर से भी कम में हासिल कर लिया था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को गुवाहाटी में होने वाले दूसरे वनडे में सारा फोकस बॉलर्स पर होगा. शुभमन गिल की सबसे बड़ी परेशानी बॉलिंग कॉम्बिनेशन की होगी.

Zoom

भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में दूसरा वनडे

गुवाहाटी: वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवंतपुरम में विराट कोहली के रिकॉर्ड तोड़ शतक के बूते भारत ने तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की लीड बनाई थी. अब श्रृंखला का दूसरा और निर्णायक मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में 30 सितंबर को खेला जाएगा. विराट के अलावा कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से भी शतक निकला था. बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने भी चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी विभाग कमजोर नजर आया.

बॉलिंग क्यों बनी भारत की परेशानी?
अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए नीतीश कुमार रेड्डी को नई गेंद सौंपी गई थी जबकि मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया था. रेड्डी से गेंदबाजी की शुरुआत करने से कई सवाल खड़े हो गए क्योंकि टीम की यह प्लानिंग नहीं चल पाई. बाएं पैर की जांघ की मांसपेशी में चोट से उबरकर लौटे रेड्डी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे, जिस कारण उन्होंने सात गेंदों के एक ओवर में 18 रन लुटा दिए. हार्दिक को अभी तक फिटनेस मंजूरी नहीं मिली है और बुमराह एशियन गेम्स के लिए जापान में हैं.

बॉलिंग में सुपर फ्लॉप साबित हो रेड्डी
इस सीरीज को हालांकि अगले वनडे विश्व कप से पहले भारत के विकल्पों का आकलन करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा था. रेड्डी में भारतीय टीम फ्यूचर का ऑलराउंडर देख रही है, जो लंबे समय तक टीम से खेल पाए. उन्हें बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल का पूरा सपोर्ट मिलता है. वह छठे गेंदबाजी विकल्प भी हो सकते थे, लेकिन उन्होंने लगातार निराश किया है. अब सवाल यह है कि क्या भारत नई गेंद से रेड्डी को आजमाना जारी रखेगा या दूसरे वनडे के लिए अधिक भरोसेमंद सिराज को वापस मौका देगा.



Source link