Gold Silver Price Today: सोने का भाव 1.46 लाख के पास, चांदी भी लगातार दूसरे दिन फिसली, कहां मिल रहा सबसे सस्ता गोल्ड

Gold Silver Price Today: सोने का भाव 1.46 लाख के पास, चांदी भी लगातार दूसरे दिन फिसली, कहां मिल रहा सबसे सस्ता गोल्ड


सोने-चांदी की कीमतों में कल 28 अगस्त को भारी गिरावट देखने को मिली थी. आज MCX पर 29 सितंबर को भी गोल्ड-सिल्वर रेट फिसल गया है. चांदी का भाव 1404 रुपये गिरकर 226038 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है. सोना भी 139 रुपये गिरकर 146665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है.

मजबूत डॉलर इंडेक्स और यूएस में अगले एक साल में तीन रेट हाइक की संभावना से सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिला है. गोल्ड और सिल्वर का रेट 5 फीसदी तक टूट गए. कॉमैक्स पर भी गोल्ड 0.01 फीसदी गिरकर 4168 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. चांदी 1.10 फीसदी फिसलकर 61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है. आज लखनऊ से दिल्ली तक सोने-चांदी की कीमत क्या है, ये भी खरीदारी से पहले देख लें.

आज सोने की कीमत कितनी?

आज 29 सितंबर 2026 को सोने के भाव लगभग हर शहर में एक जैसे नजर आ रहे हैं. 24 कैरेट सोना करीब 15,016 रुपये प्रति ग्राम के आसपास चल रहा है, जबकि 22 कैरेट 13,764 रुपये और 18 कैरेट 11,262 रुपये के आसपास है.

शहर 24K/ग्राम 22K/ग्राम 18K/ग्राम
अहमदाबाद 15,021 13,769 11,267
वडोदरा 15,021 13,769 11,267
पुणे 15,016 13,764 11,262
केरल 15,016 13,764 11,262
हैदराबाद 15,016 13,764 11,262
बैंगलोर 15,016 13,764 11,262
कोलकाता 15,016 13,764 11,262
दिल्ली 15,031 13,779 11,277
मुंबई 15,016 13,764 11,262
चेन्नई 15,016 13,764 11,534

चांदी का रेट कितना है?

तीन दिन तक चांदी के भाव एक जैसे रहने के बाद अब लगातार दूसरे दिन इसमें गिरावट आई है. इन दो दिनों में एक किलो चांदी करीब ₹5,100 सस्ती हो चुकी है.आज दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 और कम होकर ₹2,39,900 पर आ गई है. मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव चल रहा है.

चार बड़े शहरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है। वहां एक किलो का भाव ₹2,44,900 है. बाकी शहरों में भाव लगभग एक जैसे हैं. त्योहारों से पहले चांदी खरीदने वाले लोगों के लिए ये थोड़ी राहत वाली खबर है, क्योंकि कीमतें पिछले कुछ दिनों में नीचे आई हैं.

क्यों गिरा सोने-चांदी का दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है. दोनों मेटल्स के दाम 3% से ज्यादा टूट गए हैं और करीब 7 हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. सोमवार को घरेलू बाजार में MCX पर सोना ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया है, जबकि चांदी ₹2.27 लाख प्रति किलो के नीचे कारोबार करते हुए नजर आई. हाल की तेजी के बाद कीमतों में यह गिरावट निवेशकों के लिए बड़ी हलचल है. इंटरनेशनल बाजार में भी सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है.

दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से अमेरिका समेत दुनियाभर में महंगाई बढ़ने की चिंता गहरा गई है. महंगाई को लेकर चिंता बढ़ने पर अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड और डॉलर दोनों मजबूत हो रहे हैं. आमतौर पर मजबूत डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड का दबाव सोने जैसे गैर-ब्याज वाले निवेश पर पड़ता है. इसके अलावा बाजार को आशंका है कि महंगाई ज्यादा रहने पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती को टाल सकता है या मॉनेटरी पॉलिसी को सख्त रख सकता है. इसी वजह से निवेशकों की नजर सोने-चांदी से हटकर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड जैसे ऑप्शन पर जा रही है, जिससे सोने-चांदी की कीमतों में दबाव बढ़ा है.



Source link