Burhanpur: 32 करोड़ के जिला अस्पताल में महीनेभर से बंद लिफ्ट, सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर मरीज

Burhanpur: 32 करोड़ के जिला अस्पताल में महीनेभर से बंद लिफ्ट, सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर मरीज


Last Updated:

Burhanpur: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में 32 करोड़ की लागत से बने चार मंजिला जिला अस्पताल की लिफ्ट एक महीने से बंद है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को सीढ़ियों से आने-जाने में परेशानी हो रही है. खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों के लिए यह समस्या बढ़ गई है.

Hospital Lift Shut: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में करीब 32 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए गए चार मंजिला जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल भवन में मरीजों और स्टाफ के आने-जाने की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट पिछले करीब एक महीने से बंद पड़ी है. ऐसे में चार मंजिला भवन में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है. उनके परिजनों का आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं. इसको लेकर मरीज परेशान हो रहे है आप खुद तस्वीरों में देख सकते हैं.

मरीजों ने बताई समस्या
लोकल 18 की टीम को जिला अस्पताल में उपचार करवाने आई रेहाना बी ने बताया कि यहां पर लिफ्ट बंद होने के कारण हमको सीढ़ियों से आना-जाना करना पड़ रहा है. अस्पताल में सर्जिकल वार्ड और महिला वार्ड तीसरी मंजिल पर संचालित हो रहे हैं. ऐसे में गंभीर हालत में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए सीढ़ियों से ऊपर-नीचे जाना आसान नहीं है. कई मरीजों के साथ आने वाले परिजनों का कहना है कि अस्पताल की लिफ्ट बंद होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है. खासकर बुजुर्ग गर्भवती महिलाओं और ऐसे मरीज जिन्हें चलने-फिरने में दिक्कत है, उनके लिए यह समस्या और बढ़ जाती है. परिजनों का कहना है कि चार मंजिला अस्पताल में जरूरी वार्ड ऊपर की मंजिलों पर हैं. लिफ्ट बंद होने के कारण मरीजों को सीढ़ियों से ले जाना पड़ रहा है. इससे समय और परेशानी दोनों बढ़ रहे हैं.अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि लिफ्ट मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगाई गई थी लेकिन लंबे समय से बंद होने के कारण इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.

सीढ़ियों से आना जाना कर रहे हैं मरीज
ग्राउंड पर हालात यह हैं कि मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही सीढ़ियों के जरिए हो रही है. जब इस पूरे मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉक्टर दर्पण टोक से बात की तो उन्होंने बताया कि निर्माण काम शुरू होने के कारण फिट बंद है कुछ लिफ्ट चालू भी करवाई जा रही है और भी समस्या का निराकरण किया जाएगा.



Source link